Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अकाउंट फ्रीज होने पर BJP पर हमला बोले ‘कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश’
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अकाउंट फ्रीज होने पर BJP पर हमला बोले ‘कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अकाउंट फ्रीज होने पर BJP पर बोला हमला बोले ‘कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश’

    लोकसभा चुनाव  से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।

     

    चुनावी बॉन्ड पर भाजपा पर बोला हमला
    इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए।

    खरगे ने ये भी कहा कि भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या मीडिया पर कंट्रोल।

     

    कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिशः सोनिया
    उधर, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

    चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोलाः राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोला। उन्होंने कहा कि ये कोई कांग्रेस के अकाउंट की बात नहीं है, ये लोकतंत्र की हत्या की बात है।

     

     

    प्रचार करने में आ रही परेशानी
    राहुल ने कहा कि हम पैसों की कमी के चलते चुनावी प्रचार नहीं कर पा रहे। हमारे प्रत्याशी हवाई जहाज क्या रेल टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर ये हमला, प्रचार रोकने के लिए किया जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची: बिल्डर नीरज सहाय ने खुद को मारी गोली, ले गया अस्पताल
    Next Article JAMSHEDPUR :जिला प्रशासन द्वारा होली कों लेकर केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक , दिए कई दिशा निर्देश

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.