चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर ,बेगुसराय :प्रखंड में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर तथा आशा कार्यकर्ता बुधवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी।अपनी मांगों को लेकर पीएससी परिसर में सभी धरने पर बैठी गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
। बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बेगूसराय के जिला मंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि आशा कर्मी स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। इनके द्वारा किये गए टीकाकरण व अन्य कार्यक्रम सफल रहा है। राज्य सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य सरकार व संघ के बीच हुए समझौता को भी राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है। मानदेय वृद्धि करने का वायदा से भी सरकार मुकर गई।बाध्य होकर आशा संयुक्त संघ के आह्वान पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गयी हैं। बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बेगूसराय के जिला मंत्री लव कुमार सिंह ने कहा किमानदेय वृद्धि, राज्य कर्मी का दर्जा देने सहित राज्य कर्मियों की तरह सभी सुविधा प्रदान करना आशा कर्मियों का मुख्य मांग है।आशा कर्मियों के हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग का कार्य प्रभावित होगा। मौके पर बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ बेगूसराय के उपाध्यक्ष शंकर मोची आशा कार्यकर्ता कुमारी नूतन , रंजना,अंजु ,रेणु ,सीमा,अनीता ,बबीता आदि मौजूद थे।