प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंडहित के आदेशानुसार दिनांक 08/03/22 मंगलबार समय 1:00 बजे अपराह्न में प्रखंड सभागार भवन में सभी मुखिया एबं जल सहियाओं का एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसका मुख्य विषय SBM फेज 2 के तहत शौचालय निर्माण का आवंटित राशि का UC जमा करना, जल जाँच का प्रतिवेदन जमा करना, SLWM के तहत, शोकता गड्ढा, नोडेफ, वर्मी कम्पोस्ट, नाली, गोबर गैस प्लांट एबं गोशाला आदि का प्रपत्र में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने हेतु विशेष सामीक्षा की जानी है। इस लिए इस बैठक में नए सभी जल सहिया भी अवश्य सम्मिलित हुई। जिन्हें जल सहिया का कार्य एबं दायित्व के बारे में प्रखंड समन्वयक मो0 रफीक हुसैन द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दिया गया एबं सर्वेक्षण हेतु फॉर्म दिया गया। साथ ही सभी जल सहियाओं को एक सप्ताह में UC एबं सर्वे प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया गया।
आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु JSLPS के द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया।
बैठक में मुखिया एबं सभी पंचायत के जल सहियाओं एबं स्वच्छता ग्राही आशीष गोप भी मौजूद रहे।BC Kdt.