अधर्म और अहंकार के कारण किसी भी वंश का नाश हो सकता है – महाराज श्याम सुंदर चक्रवर्ती
पोटका। पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत महुलडिहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन बुधवार को महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने भगवान शिव एवं मां पार्वती पर आधारित 16108 विवाह की कथा, शिशुपाल उद्धार , युधिष्ठिर का राजसुय यज्ञ ,
सुदामा कृष्ण मिलन, नव योगेंद्र संवाद, यदुवंश का नाश की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, सत्य और नैतिकता का पालन, अपने कर्मों को सही तरीके से करना, मन को शांत और स्थिर कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
धर्म और अनाचार के कारण किसी भी वंश का नाश हो सकता है का संदेश दिया। कृष्ण सुदामा मिलन कथा की निकाली गई झांकी को देखकर भक्त मंडली भावुक गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सेवा संघ के अधिकारियों के अलावे गांव के युवक- युवतियों कि मुख्य भूमिका रही।