Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन
    शाहरुख खान की फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल अनुपमा तक में नजर आ चुके नितेश पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे. बीते दिन नितेश की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई. नितेश की उम्र महज 51 साल थी. इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. बता दें, नितेश फिलहाल सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे.

     

     

    इस दुखद खबर को राइटर सिद्धार्थ नागर कंफर्म किया है. मिली जानकारी के अनुसार एक्टर इगतपुर में शूटिंग के लिए गए थे. लगभग 1:30 बजे नितेश को हार्ट अटैक आया जिसके चलते उनका निधन हो गया. हालांकि अभी तक नितेश के निधन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. सोशल मीडिया पर भी कई सितारों ने उनके लिए पोस्ट शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है.

    नितेश का जन्म 17 जनवरी 1973 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक अभिनेता के साथ ही डायरेक्टर के रूप में भी है। एक्टर के रूप में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। इसके अलावा वे बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, खोसला का घोसला, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

     

     

    नितेश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। पांच साल बाद यानी 1995 में उन्हें बड़ा मौका मिला, जब उन्हें तेजस नाम के शो में जासूस की भूमिका निभाई। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शो में भी काम किया। ये हैं – मंजिलें अपनी अपनी, अस्तित्व… एक प्रेम कहानी, साया, जस्टेजू और दुर्गेश नंदिनी।1`

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलगाववादियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेताया, ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला हमें स्वीकार्य नहीं
    Next Article इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे पहलवान, नई संसद भवन के बाहर लगाएंगे पंचायत

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.