Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सकरी नदी से मिली विष्णु भगवान की प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीणों में आस्था के साथ आक्रोश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    सकरी नदी से मिली विष्णु भगवान की प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीणों में आस्था के साथ आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सकरी नदी से मिली विष्णु भगवान की प्राचीन प्रतिमा, ग्रामीणों में आस्था के साथ आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गोविंदपुर प्रखंड के सकरी नदी में रविवार को बालू उठाव के दौरान बड़ा धार्मिक मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, जेसीबी से बालू निकालते समय अचानक विष्णु भगवान की एक प्राचीन प्रतिमा मिली। प्रतिमा निकलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में खुशी और आस्था का माहौल बन गया।

     

    प्रतिमा की सूचना फैलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। लोगों ने प्रतिमा को श्रद्धा के साथ उठाकर गोविंदपुर के सराय टोला स्थित बजरंगबली मंदिर में ले जाकर स्थापित किया, जहां पूजा–पाठ शुरू कर दिया गया। कई ग्रामीणों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए फूल-माला चढ़ाई और दीया-बत्ती जलाई।

     

    लेकिन लगभग एक घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा की पुरातात्विक और कानूनी जांच आवश्यक है, इसलिए इसे सरकार की प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जा रहा है।

    ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा का मूल्यांकन जल्द से जल्द कराया जाए और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रतिमा को पुनः मंदिर में रखने की अनुमति दी जाए।

     

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रतिमा का परीक्षण पुरातत्व विभाग के माध्यम से कराने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आस्था का माहौल गहरा गया है।

    ग्रामीणों में आस्था के साथ आक्रोश सकरी नदी से मिली विष्णु भगवान की प्राचीन प्रतिमा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिलर गैंग का सरगना दिवाकर ओलीडीह, जमशेदपुर से दबोचा गया
    Next Article बारात से लौट रहा स्कार्पियो नदी में पलटा,दूल्हे के साथी समेत दो बाराती की हुई मौत

    Related Posts

    फिर मैराथन में दौड़े पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा  25 किलोमीटर 02:27: 45 घंटे में पूरा किया 

    December 21, 2025

    प्रभात पार्क में मतदाता मैपिंग कैंप, 2003 से जुड़े मतदाताओं की जानकारी जुटाई गई, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा रहीं मौजूद

    December 21, 2025

    क्या ‘काम के अधिकार’ के अंत की ओर बढ़ रहा है भारत?

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फिर मैराथन में दौड़े पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा  25 किलोमीटर 02:27: 45 घंटे में पूरा किया 

    प्रभात पार्क में मतदाता मैपिंग कैंप, 2003 से जुड़े मतदाताओं की जानकारी जुटाई गई, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा रहीं मौजूद

    क्या ‘काम के अधिकार’ के अंत की ओर बढ़ रहा है भारत?

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 21, 2025

    बेलगाम बांग्लादेश की अशांति भारत के लिये खतरा

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 21, 2025

    भाजपा की राजनीति युवा कंधों पर कांग्रेस में परिवारवाद और वरिष्ठता हावी

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 21, 2025

    महारैली से दिखाया दम कांग्रेस नहीं बेदम

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 21, 2025

    हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का मलेशिया दौरा : गुरमत प्रचार का वैश्विक संकल्प

    ठंड बढ़ने पर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था, उपायुक्त ने दिए निर्देश

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने नाट्यकार नीरज शुक्ला को किया सम्मानित

    एग्रिको मैदान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 24 टीमें मैदान में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.