Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 40 फेको सर्जरी एवं 5 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर

    आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 40 फेको सर्जरी एवं 5 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 40 फेको सर्जरी एवं 5 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर कुल 45 का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 40 फेको सर्जरी एवं 5 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 45 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए।

     

    जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका है,रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। पोटका ब्लॉक के चलीयामा, गदरा एवं सोनारी से पिछले कैंप से चयनित 45रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया।

     

     

    आनंद मार्ग के कैंप ऑर्गेनाइजर सुनील आनंद ने बताया कि
    फेको सर्जरी या फेकोइमल्सीफिकेशन एक प्रकार का मोतियाबिंद का इलाज है जो लेंस के धुंधले हिस्से यानी मोतियाबिंद को हटाने के लिए किया जाता है। फेको तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है। लेंस को छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग करती है। फिर लेंस के टुकड़ों को बाहर निकाल दिया जाता है और आँखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आंख के लेंस पर एक कृत्रिम लेंस (Artificial lens) लगाया जाता है।

     

     

     

    छोटे चीरे की मोतियाबिंद सर्जरी (एस.आई.सी.एस.)
    इसे आमतौर पर “SICS” भी कहा जाता है, इस प्रक्रिया में प्रोब या किसी अत्याधुनिक मशीन द्वारा सर्जरी नहीं की जाती है।

    इसके बजाय, डॉक्टर आमतौर पर कॉर्निया के किनारे पर हाथ से एक बड़ा चीरा (फेको के चीरे की तुलना में बड़ा) लगाने के लिए एक ब्लेड इस्तेमाल करता है और फेको तकनीक के जैसे आँखों में लेंस को तोड़े बिना मोतियाबिंद को हटा देता है। बाद में एक कैप्सूल जैसे बैग के अंदर कृत्रिम लेंस (IOL) को आँखों में डाला जाता है।

    एस.आई.सी.एस.(SICS) एक टांका रहित सर्जरी है और इसमें टांके लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और चीरा खुद से ही ठीक हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंभ में जाने वाले नेताओं और पैसे वालों को डुबकी लगाकर मोक्ष में चले जाना चाहिए: पप्पू यादव
    Next Article मालगोदाम रोड पर स्वचालित टिकट बिक्री मशीन लगाने की मांग ईजरप्पा ने किया

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.