जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार आगामी 04 मई को पोटका एवं 06 मई को मानगो में दिव्यांगजनों के लिए कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि वैसे व्यक्ति जो दिव्यांग रहने के बावजूद दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहै हैं, उक्त के आलोक में योग्य दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड द्वारा जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि निर्धारित तालिकानुसार दिव्यांगता बोर्ड में दिव्यांगजनो का जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।
*कैम्प तालिका-*
*04/05/2022- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका*
*06/05/2022- मानगो स्वास्थ्य केंद्र*