आप पार्टी ने बिरसानगर जमशेदपुर में राजकीय उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण किया
आज दिनाक 21/11/2022 दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी महानगर जमशेदपुर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जी के नेतृव वाली टीम ने झारखंड, जिला पूर्वी सिंहभूम, बिरसा नगर जमशेदपुर में राजकीय उच्च विद्यालय में औचित निरीक्षण किया और पाया कि काफी दयनीय स्थिति स्कूल चल रही है।
ये रिपोर्ट और तस्वीरें देखकर आपको लग जाए की झारखंड सरकार की शिक्षा नीति और केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान केवल कागजों और सरकार के झूठे दावे तक ही सिमट कर रह गई है।
1. इस सरकारी विद्यालय में बाउंड्री वॉल है ही नही, नतीजा कोई भी असामाजिक तत्व वा जानवर किसी भी समय विद्यालय परिसर में आ कर बाधा डाल के चली जाती है।
2. शौचालय की इतनी स्थिति खराब है की इसे इस्तेमाल करने से आपको अनेको बिमारी हो सकती है। शौच के बाद नल की सुविधा नहीं है।
3.विद्यालय में विषय अनुसार शिक्षक की कमी है।
4.विद्यालय परिसर में कचरे का अंबार लगा हुआ है।
5. विद्यालय के बच्चो, शिक्षक और प्रिंसिपल से बात करने से ये पता लगा की पढ़ाई करने में और स्कूल की सुधार को लेकर काफी सब उत्सुक है मगर झारखंड सरकार, केंद्र सरकार और लोकल विधायक को इतनी फुरसत नहीं है।
दिल्ली मॉडल की तरह जमशेदपुर महानगर की टीम इसे गंभीरता से लेती है और आने वाले समय में इसके सुधार को लेकर प्रतिबद्ध है।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से महानगर मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद, कन्नन गणेश, संतोष भगत, अभिषेक कुमार, संभू नाथ चौबे, के सिंह, डी महतो और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।