Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी समाज सेवा समिति बेंगलुरु के छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भोजपुरी समाज सेवा समिति बेंगलुरु के छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी समाज सेवा समिति बेंगलुरु के छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बेंगलुरु, 28 अक्टूबर 2025: नंदा फुटबॉल ग्राउंड, ऑस्टिन टाउन, बेंगलुरु में भोजपुरी समाज सेवा समिति (पंजी.) द्वारा भव्य छठ महापर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

     

    27 अक्टूबर की संध्या में श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और सूर्य भगवान एवं छठी मइया की भव्य सामूहिक आरती संपन्न हुई। श्रद्धा, भक्ति और आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर “जय छठी मइया” के जयघोष से गूंज उठा।

    28 अक्टूबर की प्रातः बेला में उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया गया और सूर्य भगवान के साथ-साथ छठी मइया की आरती के साथ महापर्व का समापन हुआ।

     

    इस अवसर पर शांतिनगर के विधायक एवं बीडीए चेयरमैन श्री एन.ए. हारिस, बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर श्री सीमांत कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जूही स्मिता सिन्हा, बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम श्री रतेश कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज की और समिति के इस जनसरोकारपूर्ण आयोजन की सराहना की।

     

    समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री संजय सिंह उज्जैन ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम की सफलता में सचिव श्री गिरीश चंद्र पांडेय, महासचिव श्री एल.पी. सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष श्री पुष्कर कुमार, सह-अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पांडेय, उपाध्यक्ष श्री जे.पी. सिंह, नवीन कुमार, रामाशंकर सिंह, जे.बी. सिंह तथा संजय भारती सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    भोजपुरी समाज सेवा समिति बेंगलुरु के छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी फिल्म अभय भईया में दिखेंगे जमशेदपुर के कर्तव्य पाण्डेय
    Next Article छठ पर्व के समापन पर खटीक समाज ने श्रद्धालुओं के लिए कराया निशुल्क जलपान

    Related Posts

    क्या राहुल-प्रियंका की जोड़ी बिहार में बदल पाएगी सियासी समीकरण?

    October 29, 2025

    बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना लापरवाही और असंवेदनशीलता की लगातार चलती प्रयोगशाला का परिणाम

    October 29, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीOctober 29, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या राहुल-प्रियंका की जोड़ी बिहार में बदल पाएगी सियासी समीकरण?

    बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना लापरवाही और असंवेदनशीलता की लगातार चलती प्रयोगशाला का परिणाम

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीOctober 29, 2025

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया 

    कांदरबेड़ा हादसा: सरयू राय ने जताया दुख

    छठ पर्व के समापन पर खटीक समाज ने श्रद्धालुओं के लिए कराया निशुल्क जलपान

    भोजपुरी समाज सेवा समिति बेंगलुरु के छठ महापर्व में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 

    भोजपुरी फिल्म अभय भईया में दिखेंगे जमशेदपुर के कर्तव्य पाण्डेय

    जनसुविधा ट्रस्ट ने व्रतधारियों के बीच दातुन, दूध और गंगाजल का वितरण किया

    विजया गार्डेन बारीडीह में छत पर बने कृत्रिम घाटों पर अर्घ्य अर्पण के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.