श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, 501 महिलाओं के साथ निकलेगी भव्य निशान यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल श्याम कला भवन की ओर से आयोजित होने वाले भव्य 29वें श्री श्याम जन्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री श्याम मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम महोत्सव प्रभारी कुसुम खैतान ने की।
बैठक में सर्व समाज के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली श्री श्याम खाटू वाले की भव्य निशान यात्रा सह शोभा यात्रा में 501 महिलाएं शामिल होंगी। निशान यात्रा के लिए निशुल्क कूपन का वितरण प्रभारी रेणु बगड़िया द्वारा किया गया।
अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि निशान यात्रा दोपहर 3 बजे से श्याम मंदिर चांडिल बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, डैम रोड होते हुए पुनः श्याम मंदिर चांडिल पहुंचकर सम्पन्न होगी। इस दौरान चिराग ग्रुप, नई दिल्ली द्वारा नृत्य-संगीत एवं भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। यात्रा के समापन पर श्री खाटू वाले श्याम बाबा की महा आरती संपन्न होगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 1 नवम्बर 2025 की संध्या 7 बजे से रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। भजन संध्या में विख्यात भजन कलाकार विशाल शैली (पटियाला, पंजाब), ऋतिक जैन (आगरा, उत्तर प्रदेश) और खुशी शर्मा अपने भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। वहीं चिराग ग्रुप द्वारा धार्मिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।
बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नंदिता चक्रवर्ती, रेणु बगड़िया, प्रतिमा देवी, सरोज जालान, वंदना मुनका, वर्षा शर्मा, जयंती महतो, ममता मोदक, सुनीता दास सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
वहीं पुरुष प्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान मनोज राय, मनमन सिंह, दुर्गा चौधरी,पुजारी सुभाष शर्मा परमानंद पसारी, मिल कमल जालान, हरीश सुल्तानिया, तपन मंडल, नीतीश दा, पिंटू वर्मा, समीर कुंडू, अरूप कुमार दा, मृत्युंजय दा, शीतल महतो, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश चावड़ा, विश्वजीत नम्रता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक श्याम भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


