Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल
    Headlines बिहार

    बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल

    पटना:  बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति पटना जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि आकाश यादव उर्फ अजय राय राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के कर्मियों और एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बीच जक्कनपुर इलाके में बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारा गया।

     

     

    उन्होंने कहा कि एसटीएफ का एक उप-निरीक्षक गोलीबारी में घायल हो गया।

    बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-अभियान) अमृत राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें पता चला कि राय और उसके साथी जक्कनपुर इलाके में एक जगह पर छिपे हुए हैं, जिसके बाद एसटीएफ की टीम वहां पहुंची। आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और एसटीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर गोली चलानी शुरू कर दी।”

    राज ने कहा, “पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। राय और एक उप-निरीक्षक को गोली लगी। दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां राय की मौत हो गई।”

     

     

     

    एडीजी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल, कई कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

    एडीजी ने बताया कि राय के साथी मुठभेड़ स्थल से भाग गए, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

    अधिकारी ने बताया, “राय बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक मामलों में वांछित था।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभक्ति ही ऐसा मार्ग है जो भक्त कभी मुक्त होना नहीं चाहता है – पंडित पवन कृष्ण गौतम
    Next Article यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाओं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है: धनखड़

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस सूर्यकान्त के सामने कम नहीं चुनौतियां

    November 25, 2025

    इंदिरा गांधी: आत्मसम्मान की राजनीति का स्वर्ण अध्याय

    November 25, 2025

    भारतीय सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक

    November 24, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस सूर्यकान्त के सामने कम नहीं चुनौतियां

    इंदिरा गांधी: आत्मसम्मान की राजनीति का स्वर्ण अध्याय

    भारतीय सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक

    मशहूर फिल्मअभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया 

    न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी 

    तुलसी भवन में ‘कथा मंजरी’ कार्यक्रम में पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी कृत ‘यायावरी के दिन’ लोकार्पित 

    जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर, कामकाज ठप

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, बिरसानगर में 82 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ

    साकची व स्ट्रेट माइल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान, COTPA उल्लंघन व पॉलिथीन पर जुर्माना — बिस्टुपुर व सोनारी में बिल्डिंग डिविएशन की पहचान, ₹22,800 का दंड वसूला

    युवा शक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित—सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.