*भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और संभव संस्था ने सफाईकर्मियों के बीच मकर संक्रांति में बांटा राशन और कंबल*
जमशेदपुर 14 जनवरी – आज मकर संक्रांति के उपलक्ष में भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और संभव संस्था ने सफाईकर्मियों के बीच राशन और कंबल का वितरण किया। जिसकी जानकारी देते हुए संभव संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि आज मकर संक्रांति का दिन है। यह दिन भारत के ऐतिहासिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन लोग नदियों में स्नान करके दान पुण्य का कार्य करते हैं। इसलिए आज हमारी दो संस्थाएं भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और संभव संस्था ने 15 सफाईकर्मियों के बीच राशन और कंबल का वितरण किया। इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अंजुला सिंह, राजेश कुमार सिंह, आर॰.आर॰.दूबे, मनोज कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, असलम खान, विनोद गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, करन गोराई, अविनाश शर्मा, विपलव चंद्रा, राजू गोराई, जयमंगल झा आदि लोग उपस्थित थे।