Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NH-33 टीसीआई से लापता ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में सकुशल बरामद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    NH-33 टीसीआई से लापता ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में सकुशल बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 टीसीआई आसनबनी से लापता हुए ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद किया गया है। मामले के संबंध में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरीगोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के लापता होने की

     

     

     

    सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके ठीक अगले दिन स्थानीय लोगों द्वारा अपहरण की आशंका को लेकर NH-33 जाम किया गया था। मामले को लेकरट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के भाई प्रदीप महतो के बयान पर अपहरण कांड अंकित किया गया। जिसके बाद पुलिस नेवरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में ट्रांसपोर्टर लोकेशन हावड़ा मिल रहा था। बाद में लोकेशन धालभूमगढ़ मिला ।

     

     

     

     

    जिसके बाद पुलिस ने फौरन धालभूमगढ़ पहुंचकर दिलीप महतो को सकुशल बरामद किया। इन्होंने बताया कि दिलीप महतो धालभूमगढ़ में अनुसंधान के क्रम में दिलीप महतो ने पुलिस को बयान दिया है कि डिप्रेशन में आकर यह लापता हो गए थे। इधर पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी अनुसंधान मेंजुटी हुई है. ट्रांसपोर्टर के सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम में एसडीपीओ के अलावा चांडिल इंस्पेक्टर पास्कल टोपो, इचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर,चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक सच्चा हीरा पत्रकार रतन जोशी का निधन
    Next Article दोराबजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट और आवास में आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति बरामद उधर आदित्यपुर के मोटल मधुबन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की छापामारी

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.