Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल संरक्षण पर दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च भारत में : शेखावत
    Headlines राष्ट्रीय

    जल संरक्षण पर दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च भारत में : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उज्जैन। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल संरक्षण में भारत पूरे विश्व में सबसे ज्यादा खर्च कर रहा है। सरकार और जनता के सहयोग से हम जल और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषा में जल के दर्शन को लेकर इतनी क्षमता है कि यदि पानी को लेकर भविष्य में विश्वयुद्ध की परिस्थितियां बनी तो वह उसे रोक सकेगी।
    शेखावत बुधवार को उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज क्लाइमेंट चैंज के ताप को लेकर सब चिंतिंत है। दुनिया भर के लोग जिस विज्ञान के भरोसे प्रकृति पर विजय पाने के लिए लालयित थे, आज वही प्रकृति के कहर से डरे हुए और व्यथित हैं। ऐसे में हम जल को लेकर भारत का दर्शन पूरे विश्व को दिखाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं और मुझे विश्वास है कि हम इसमें सफल होंगे।
    उन्होंने कहा कि किसी भी योजना या समस्या की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच पी का सिद्धांत दिया है। यह है- पॉलिटिकल विल (राजनीतिक इच्छाशक्ति), पब्लिक स्पैडिंग (सार्वजनिक व्यय), पार्टिसिपेशन (दक्ष लोगों की सहभागिता), पीपुल्स पार्टिसिपेशन (जनसहभागिता) और परसुएशन (निरंतरता)। भारत में जल के मामले में सरकार का विजन इस पांच पी के सिद्धांत पर काम कर रहा है। शेखावत ने कहा कि भारत ने जल संरक्षण पर 240 बिलियन डॉलर खर्च किया है, जो दुनिया में अन्य देशों के मुकाबले जल पर सबसे ज्यादा खर्चा है।
    सीखने सिखाने की परम्परा शुरू करनी होगी
    शेखावत ने कहा कि भारतीय मनीषा में पीढ़ी दर पीढ़ी विषयों को सीखने और सिखाने की परम्परा रही है, लेकिन आज कर्तव्यों को सिखाने की परम्परा क्षीण हो गई। इस कारण भारत सहित पूरे विश्व में सब तरह की चुनौतियां बढ़ी है। समाज को प्रेरित करने और सीखने के कुछ मुुख्य घटक है, जिनमें परिवार, शिक्षण संस्था, मीडिया, ज्यूडिशियरी, सामाजिक संस्थाएं और धर्मगुरू शामिल है, लेकिन इन घटकों में आजकल जल को लेकर सीखने सिखाने की प्रवृत्ति लोप हो गई। इसे फिर से जगाने की जरूरत है।
    विकास में बाधक नहीं बनेगी जल की कमी
    शेखावत ने कहा कि जल ऐसा महत्वपूर्ण विषय है कि आने वाला विश्वयुद्ध भी जल को लेकर छिड़ेगा, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय मनीषा का उद्भव ऐसा कभी नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिस तरह से हम काम कर रहे हैं, आने वाली सदी में जब विकसित भारत बनेगा, तब जल की कमी कहीं बाधक नहीं बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा: राकेश साहू
    Next Article Whatsapp: गैर जरूरी फोटो-वीडियो से भर गया स्टोरेज, तो एक बार में ऐसे करें डिलीट

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.