Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुकुल परंपरा का परिणाम है भारत की सांस्कृतिक समृद्धि: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    गुरुकुल परंपरा का परिणाम है भारत की सांस्कृतिक समृद्धि: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली. स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो का कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं राजकोट गुरुकल के 75 वर्षों की इस यात्रा के लिए आप सभी जो हृदय से बधाई देता हूं. इस संस्थान का भविष्य और भी यशस्वी और सेवा क्षेत्र में इसका योगदान अप्रतिम होगा. पीएम ने कहा कि यह संस्थान स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामुदायिक सेवा के अन्य पहलुओं जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान स्वामीनारायण के नाम का स्मरण मात्र से ही मुझमें ऊर्जा का संचार हो जाता है. आज आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति में मैं इस अवसर पर धन्य महसूस कर रहा हूं.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य धर्मजीवन दास जी स्वामी जी का गुरुकुल के लिए जो विजन था, उसमें अध्यात्म और आधुनिकता से लेकर संस्कृति और संस्कार तक समाहित था. देश आजाद होने के बाद हम पर जिम्मेदारी थी कि शिक्षा के क्षेत्र में हम अपने प्राचीन वैभव और महान गौरव को पुनर्जीवित करें. स्वामीनारायण गुरुकुल इसी गौरव का उत्कृष्ट उदाहरण है.

     

     

    उन्होंने कहा कि स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट की यात्रा के 75 वर्ष ऐसे कालखंड में पूरे हो रहे हैं, जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष मना रहा है. इस गुरुकुल ने छात्रों के मन-मस्तिष्क को अच्छे विचारों और मूल्यों से सींचा है, ताकि उनका समग्र विकास हो सके. पिछली सरकार की गुलाम मानसिकता ने उन्हें कभी भी हमारी महान शिक्षा प्रणाली का महिमामंडन नहीं करने दिया. हमारे शिक्षकों और संतों ने यह सुनिश्चित करने के लिए खुद यह जिम्मेदारी उठाई कि स्वामीनारायण गुरुकुल में हमारी परंपराओं और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान की जाए.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि जिस कालखंड में दुनिया के दूसरे देशों की पहचान वहां के राज्यों और राज-कुलों से होती थी, तब भारत को भारतभूमि के गुरुकुलों से पहचाना जाता था. खोज और शोध भारत की जीवन पद्धति का हिस्सा थे. नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय हमारी गुरुकुल परंपरा के वैश्विक वैभव के पर्याय हुआ करते थे. भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए मार्गदर्शक प्रकाश थे. भारत की सांस्कृतिक समृद्धि जो आज हम देख रहे हैं, उसी का परिणाम है. बहुत कम लोग जानते हैं कि गरीब छात्रों को स्वामीनारायण गुरुकुल में प्रति दिन केवल एक रुपया फीस के रूप में देना पड़ता है. यह गरीबों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बना रहा है.

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब विश्व में लैंगिक समानता जैसे शब्दों का जन्म भी नहीं हुआ था उस समय हमारे यहां गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषियां शास्त्रार्थ कर रही थीं. महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में आत्रेयी भी पढ़ रही थीं. मुझे खुशी है कि स्वामीनारायण गुरुकुल इस पुरातन परंपरा को, आधुनिक भारत को आगे बढ़ाने के लिए कन्या गुरुकुल की शुरुआत कर रहा है. मैं इसके लिए आप सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. राजकोट में संत धर्मजीवनदास स्वामी ने 1948 में इस संस्थान की स्थापना की थी. इस समय देश और दुनिया में इस संस्थान की 40 से अधिक शाखाएं हैं. संस्थान की तरफ से संचालित स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 25,000 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं. यह गुरुकुल प्राथमिक से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा उपलब्ध कराता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत, कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
    Next Article स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.