Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत, कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
    Breaking News Headlines

    शीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत, कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. हिमालयीन इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में पहुंच रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को शीतलहर की चपेट में ले लिया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक सुबह और शाम को घने कोहरे के बने रहने की आशंका जताई है.

     

    मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा है कि देश में गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर ज्यादा नमी और हल्की हवाओं के बने रहने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान रात और सुबह में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

     

    जबकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात और सुबह में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति की भी भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति गंभीर होने की संभावना है. जबकि अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी शीतलहर के बढऩे की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल सहित भारत के दक्षिणी राज्यों में कई जगह मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोतिहारी में ईंट भट्टे की चिमनी में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
    Next Article गुरुकुल परंपरा का परिणाम है भारत की सांस्कृतिक समृद्धि: पीएम मोदी

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.