Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा मेरी इमेज खराब करने करोड़ों रुपए खर्च कर रही:राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    भाजपा मेरी इमेज खराब करने करोड़ों रुपए खर्च कर रही:राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमपी के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेरी इमेज को खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. यात्रा इंदौर से चलकर आज अपने अंतिम पड़ाव सांवेर के पास तराना पहुंची. तराना में रात्रि विश्राम होगा. दूसरे दिन यहां से यात्रा उज्जैन की ओर रवाना होगी, दोपहर में राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेगें, फिर सभा को संबोधित करेगें.

     

    राहुल गांधी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आगे कहा कि भाजपा की यही दिक्कत है कि उन्होने हजारों करोड़ रुपए इमेज को खराब करने खर्च किए और मेरी यह इमेज बना दी है, लेकिन यह भी मेरे लिए फायदेमंद ही रहा है. सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है. यदि आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे तो व्यक्तिगत हमले होंगे. अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं, ये एक प्रकार से मेरा गुरू है. ये मुझे सिखाता है कि मुझे यहां जाना है, यहां नहीं जाना. लड़ाई क्या है, लड़ाई जो आपके सामने खड़ा है, लड़ाई उसकी सोच को गहराई से समझने की है. मैं धीरे-धीरे आरएसएस व भाजपा की सोच को अच्छे से समझने लगा हूं. उन्होने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच चल रहे

    घमासान को लेकर कहा कि दोनों ही नेता महत्वपूर्ण है, हमारे एसेट है, मैं इस इस बात की भी गारंटी दे सकता हूं कि राजस्था में इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आज यात्रा सुबह इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से निकली, वैष्णव कालेज में लंच बे्रक लिया, इसके बाद दोपहर 3.30 बजे के लगभग यात्रा आगे बढ़ी. राहुल गांणी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

     

    तीन-चार लोगों के हाथ में दे दिया पूरा भारत-

    राहुल गांधी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बेरोजगारी का मुख्य कारण यह है कि पूरा भारत तीन-चार लोगों के हाथ में दे दिया है. वे हर सेक्टर में एकाधिकार करते जा रहे है. जिससे मध्यम व छोटे कारोबार करने वालों की ग्रोथ रुक गई है. इसलिए जो ग्रोथ पोटेंशियल देते हैं, उसपर ध्यान देना जरुरी है. जो इस देश की नींव है, जो किसान है उन्हे छोड़ दिया गया, कोई सहायत नहीं, बीज से लेकर खाद, बीमा कुछ नहीं मिल रहा है. आंख बंद कर निजीकरण हो रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैकर्स ने दिल्ली एम्स से क्रिप्टोकरेंसी में मांगे 200 करोड़ रुपये, छठे दिन भी डाउन रहा सर्वर
    Next Article जो अपने को हिंदू मानते हैं, वे हिंदू हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे, वे सब भी हिंदू हैं: मोहन भागवत

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.