Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा 60 लोगों की मरने की आशंका 75 लोग अस्पताल में भर्ती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा 60 लोगों की मरने की आशंका 75 लोग अस्पताल में भर्ती

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2022Updated:October 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तो क्या मान लिया जाए चुनाव के चलते कारण गई यह जाने? पुलिस और स्थानीय प्रशासन दोनों अपने स्तर से कर रही है जांच अंधेरे की वजह से बचाव दल को हो रही है कठिनाई 

     

    अहमदाबाद: प्रशासनिक लापरवाही के कारण गुजरात के मोरबी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक केबल ब्रिज पुल टूटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। अब तक 60 लाशें नदी से निकाली जा चुकी हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अभी भी 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। दर्जनों लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। यह केबल पुल मच्छु नदी पर बना है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुल के ऊपर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल जर्जर हो चुका था। पांच दिन पहले ही इसे फिर से मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोला गया था।

    मोरबी की मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज काफी पुराना है। मोरबी के इस ऐतिहासिक ब्रिज का महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में निर्माण कराया था। इस पुल की कुल लंबाई 765 फुट और चौड़ाई साढ़े चार फुट की है। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा महल से राज दरबार जाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते थे। तीन दिन पहले खुला यह ब्रिज पिछले सात महीने से रेनोवेशन के लिए बंद था। दीवाली की छुट्टी के चलते इस पर बड़ी संख्या लोग घूमने पहुंचे थे।

    खास सामग्री से हुआ था पुल का रेनोवेशन

    पुल की मरम्मत पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अगले 15 साल के लिए ओरेवा ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें रखरखाव का खर्च शामिल था। विशेषज्ञों ने पुल की मरम्मत के लिए भी विशेष सामग्री मंगवाकर यह काम किया था।

     

    सीएम ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगी।

     

    पीएम ने सीएम से की बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

    गृहमंत्री का दावा 150 लोग डूबे

    गुजरात गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ओर्बी केबल ब्रिज ढहना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शाम करीब साढ़े छह बजे मोरबी में पुल ढह गया। इस हादसे में लगभग 150 लोग नदी में डूब गए। महज 15 मिनट में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कलेक्टर, जिला एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस ने राहत कार्य शुरू कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजमानधारा में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, जिप सदस्या ने किया उद्धाटन
    Next Article लातेहार:केरल की रहने वाली धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने की छठ पूजा, लातेहार SP ने सिर पर उठाया दउरा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.