Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई ऋतु
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा

    आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई ऋतु

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2022Updated:October 20, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई ऋतु

    सिटी एसपी और एडीएम लॉ ऑर्डर नंदकिशोर लाल सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल टीएमएच में मौजूद एकजुट होने लगे हैं लोग

    जिला प्रशासन के लिए एक तरह से रितु की मौत पर उठ रहे विवाद को सुलझाना अग्निपरीक्षा से कम नहीं हालांकि जिला प्रशासन टीएमएच में इस स्थिति को संभालने की कोशिश में है सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश मंडल भी टीएमएच में मौजूद

    ज्ञात हो कि जमशेदपुर के भुईयांडीह स्थित छायानागर में 9वीं कक्षा की छात्रा ऋतु मुखी ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल और फिर टीएमएच रेफर कर दिया गया था. इधर, घटना के छह दिन बाद गुरुवार रात 8 बजे उसने टीएमएच के बर्न वार्ड में अंतिम सांसे ली. बुधवार रात ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था. माहौल को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई थी वहीं पोस्टमार्टम हाउस में भी डॉक्टरों को भी तैयार रहने का आदेश दे दिया गया था.

    शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ऋतु मुखी के निधन पर भाजपा ने जताया गहरा शोक, जिला प्रशासन से दोषी शिक्षकों को कठोर सजा दिलाने की मांग की

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा ऋतु मुखी ने घटना के छठे दिन टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा लगातार प्रयासों के बाद भी ऋतु को नहीं बचाया जा सका। ऋतु के निधन पर भाजपा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ऋतु के निधन को दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक पर प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर समाज में उदाहरण पेश करे। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इस घटना ने शिक्षक और छात्र के बीच के रिश्ते को शर्मसार किया है। शिक्षा की खराब सिस्टम ने एक निर्दोष बच्ची की ही जान नही ली है बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को भी अपमानित किया है। उन्होंने ऋतु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही, कुणाल ने शिक्षकों से छात्रों के मामले में संवेदनशील बनने का आग्रह किया है। जिससे समाज में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी ऋतु के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक से दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परंतु यह अत्यंत पीड़ादायक है कि ऋतु अब हमारे बीच नही है। गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी शिक्षकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें।

    ज्ञात हो कि साकची के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा ऋतु को स्कूल की शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान नकल की जांच के नाम पर कपड़े उतरवा कर जांच की थी। इसी घटना से आहत होकर उसने बीते शुक्रवार को अपने घर जाकर खुद पर किरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी।

     

    मौत की सूचना परिजन को मिलते ही परिजन और समाज के लोग अस्पताल के बाहर एकजुट होने लगे. इधर सूचना पाकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, सिटी एसपी के विजय शंकर, सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल और प्रशासन के लोग पहुंचे. बता दे कि साकची के शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा रही ऋतु को स्कूल को शिक्षिका चंद्रा ने उसे परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ लिया था. शिक्षिका पर आरोप है कि उसने ऋतु को नकल करने के दौरान पकड़ने के बाद शिक्षिका ने उसके कपड़े उतरवा दिए थे. इसी घटना से आहत होकर उसने घर जाकर खुद पर किरोसीन छिड़का और आग लगा ली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जताया आभार
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.