Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्य में शिथिलता बरतने के कारण जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कार्य में शिथिलता बरतने के कारण जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2022Updated:October 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    कार्य में शिथिलता बरतने के कारण जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    बैठक में बोले उपायुक्त – योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु समन्वय स्थापित कर करें कार्य, शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई

    आज दिनांक 08.10.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता से संबंधित संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रगति का मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में कृषि, आत्मा, उद्यान अंतर्गत कृषि ऋण माफी, बीज वितरण, केसीसी, पीएम किसान एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मत्स्य तथा सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया।

    बैठक में कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में लक्ष्य के विरुद्ध धीमी प्रगति रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाया कि पीएम किसान योजना में भी ई-केवाईसी निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध काफी कम है। जिस पर उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को कार्य में शिथिलता बरतने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में उन्होंने पीएम किसान के लाभुकों को केसीसी से आच्छादन की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारी को केसीसी के लाभ से अधिक से अधिक योग्य किसानों को इससे जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा के दौरान निरधारित अनुदान पर बीज वितरण की स्थिति का अवलोकन किया एवं उपलब्ध कराए गए सरसों के बीज का वितरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि उड़द के बीज का वितरण किया जा चुका है। लैम्प्स पर बीज वितरण, आत्मा द्वारा वर्ष 2021-22 की उपलब्धि तथा वर्ष 2022-23 की अद्यतन स्थिति के तहत किए जा रहे कार्य, उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 की उपलब्धि तथा वर्ष 2022-23 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पशुधन योजना के अंतर्गत दुधारू पशु वितरण, बकरा विकास, सुकर विकास, बैकयार्ड लेयर एवं ब्रायलर कुक्कुट, बत्तख चूजा एवं कैफ कटर आदि की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाओं का समुचित प्रचार प्रसार करने एवं योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया।

    वहीं मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास योजना, नाव वितरण सहित अन्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक बिना किसी भेद भाव के योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है, इसके लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में संपन्न
    Next Article जिला नियोजन पदाधिकारी विनोद कुमार द्वारा बताया गया की दिनांक 10.10. 2022 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.