रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में ह्रदय जांच शिविर आयोजित।
रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर ह्रदय जांच कैंप लगाया गया। इस कैंप में रंभा महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण , विद्यार्थियों और समुदाय के भी कई लोगों ने रक्तचाप, मधुमेह की जांच कराई।
यह कैंप रोटरी क्लब ऑफ फेमिना जमशेदपुर की ओर से आयोजित किया गया था । कॉलेज के सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि ” आज की भागती– दौड़ती जिंदगी में हृदय को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है
और यह चिंतनीय है कि किसी भी उम्र में व्यक्ति ह्रदय रोग का शिकार हो जा रहा है । महाविद्यालय विद्यार्थियों के सेहत को लेकर भी अपने उत्तरदायित्व को समझता है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज ह्रदय जांच शिविर लगाया गया है।”
इस शिविर में रोटरी क्लब की ओर से ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पी एन राजलक्ष्मी, मीना बागली, मोनीदीपा,सीमा झा उपस्थित थीं। कैंप को सफल रूप से संचालित करने के लिए प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार, व्याख्याता जयश्री पंडा,
व्याख्याता गंगा भोला ,व्याख्याता सुमन लता ,व्याख्याता अमृता सुरेन ,व्याख्याता मंजू गगराई, व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार, सूरज कुमार, राधे इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कैंप में रंभा नर्सिंग कॉलेज की नर्स शीलवंती नाग की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।


