Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फतेहाबाद में इनेलो की महारैली आज, पवार, नीतीश, फारूक अब्दुल्ला संग जुटेंगे दिग्‍गज
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    फतेहाबाद में इनेलो की महारैली आज, पवार, नीतीश, फारूक अब्दुल्ला संग जुटेंगे दिग्‍गज

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फतेहाबाद में इनेलो की महारैली आज, पवार, नीतीश, फारूक अब्दुल्ला संग जुटेंगे दिग्‍गज

    फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद ज‍िले में रविवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की महारैली होने वाली है। रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुखशरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश कुमार और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता मंच साझा करेंगे। पूर्व उप-प्रधानमंत्री और इनेलो के संस्थापक चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित रैली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। इतने सारे क्षेत्रीय क्षत्रपों के एक साथ आने को विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने की भी संभावना है।

    जद (यू) नेता केसी त्यागी ने कहा क‍ि यह एक ऐतिहासिक सभा होगी, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ समान विचारधारा वाली ताकतों को मजबूत करेगी। बीजेपी नेतृत्व के साथ बीरेंद्र सिंह के समीकरण पिछले कुछ समय से खराब हैं। हालांकि उनके बेटे बृजेंद्र सिंह हरियाणा के हिसार से पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। इनेलो के लिए रैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जो हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला की ओर से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठन के बाद विभाजन के बाद अस्तित्व के लिए लड़ रही है। जजपा, भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

    देश भर के विपक्षी नेता एक मंच पर
    इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने कहा क‍ि इस रैली में देश भर के विपक्षी नेता एक मंच पर आएंगे और यह 2024 के चुनावों से पहले दलों के बीच एकता को और मजबूत करेगा। इनेलो नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य क्षेत्रीय दिग्गजों को जनसभा में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए ठोका दावा
    Next Article राजस्थान में आज होगा सस्पेंस खत्म, 7 बजे विधायक दल की बैठक; माकन और खड़गे की मौजूदगी में होगा पायलट के नाम पर मंथन

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.