Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतु 15 से 17 सितंबर तक प्लस पोलियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतु 15 से 17 सितंबर तक प्लस पोलियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतु 15 से 17 सितंबर तक प्लस पोलियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

    उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के निर्देश पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के वरीय पदाधिकारी ने प्रखंडवार बूथ दिवस का किया निरीक्षण।

    जिले के सभी 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने हेतु 15 सितंबर से 17 सितंबर 2022 तक जामताड़ा जिला में प्लस पोलियो कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

    इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 15.09.2022 को सदर अस्पताल जामताड़ा में सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र के द्वारा प्लस पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

    इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि आज बूथ स्तर बूथ दिवस का आयोजन कर जिलेभर में बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है एवं अगले दो दिन घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 29 हजार 112 है, जिन्हें 877 टीमों के द्वारा घर घर भ्रमण कर 1747 वैक्सिनेटरो के द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसमें ट्रांजिट टीम की संख्या 28 है वहीं टीकाकरण कार्य का पर्यवेक्षण 178 पर्यवेक्षकों के द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनआईडी फरवरी 2022 में हमने लक्षित शत प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित किया। वहीं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

    *ज्ञातव्य हो कि जिले में लक्षित बच्चों तक पोलियो की खुराक सुनिश्चित हो, इसके लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निर्देश पर प्रखंड वार जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।*

    जिसमें करमाटांड़ विद्यासागर प्रखंड में उप विकास आयुक्त, श्री अनिलसन लकड़ा, कुंडहित में अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, नाला में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, नारायणपुर में निदेशक डीआरडीए श्री जावेद अनवर इदरीसी, जामताड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय एवं फतेहपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की के द्वारा विभिन्न बूथों का रेंडेमली पर्यवेक्षण किया गया एवं बूथ दिवस की सफलता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य को इस अभियान के सफलता हेतु निदेशानुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे नवनियुक्त जिला परिषद अध्यक्षों ने मुलाकात की
    Next Article हर घर नल से जल योजना सहित विभिन्न संचालित योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा; आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.