Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह, अब तक कांग्रेस पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह, अब तक कांग्रेस पर उठे सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करीब 150 दिनों तक चलने वाली है। अगर एक सप्ताह के ही इस सफर को देखें, पार्टी महज अब तक करीब 7 बार विवादों में आ चुकी है। पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी के हमले जारी हैं। इधर, कांग्रेस भी लगातार पलटवार कर रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कंटेनर में रहेंगे। ट्रकों पर सजे इन 60 कंटेनर में यात्रा के स्थायी यात्री यानी कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक का सफर तय करने वाले नेता रहेंगे। खबरें थी कि इनमें से एक कंटेनर में राहुल रहेंगे। जबकि, बचे हुए कंटेनर अन्य नेता शेयर करेंगे। आरोप लगाए गए थे कि कांग्रेस ने इन कंटेनर में नई सुविधाएं शामिल की हैं। हालांकि, कांग्रेस इनमें बुनियादी सुविधाएं होने के बात कह रही है।

     

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दो बिस्तरों वाले कंटेनर में रहेंगे। जबकि, अन्य कार्यकर्ताओं को 6 या 12 बिस्तरों वाले कंटेनर में रहना होगा। इन सभी में टॉयलेट शामिल है, लेकिन कुछ में ही एसी लगा हुआ है। यात्रा शुरू होने के तीसरे ही दिन भाजपा और कांग्रेस में राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर बहस शुरू हो गई थी। भाजपा ने दावा किया था कि महंगाई का मुद्दा उठा रहे वायनाड सांसद शुक्रवार को 41 हजार 257 रुपये की टी-शर्ट पहने हुए हैं। भाजपा ने ट्विटर पर इससे जुड़े फोटो भी शेयर किए थे। कांग्रेस का कहना था कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से डरा हुआ है।

     

    भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआती पड़ाव यानी तमिलनाडु में राहुल ने पादरी जॉर्ज पोन्नया से मुलाकात की थी। खास बात है कि पोन्नया विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का कहा, ‘उन्हें पहले भी कट्टर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। जब उन्होंने कहा था ‘मैं जूते इसलिए पहनता हूं, ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर दें’।’ पादरी को जुलाई कल्लीकुड़ी में गिरफ्तार किया गया था।

     

    कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा था। पार्टी ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें संघ की यूनिफॉर्म का हिस्सा रहे निक्कर को जलता हुआ दिखाया गया था। इसपर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘उनकी पहले जलाई हुई आग ने अधिकांश भारत को जला दिया था। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बचे हुए सदस्य भी जल्दी जलकर खाक हो जाएंगे।’

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के दो क्रांतिकारियों गांधीवादी केई मेमन और पद्मश्री पी गोपीनाथन नायर के स्मारक का अनावरण होना था। यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम स्थित NIMS अस्पताल में किया जाना था। खबर है कि परिवार की तरफ से केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरण की मौजूदगी में राहुल को निमंत्रण भी दिया गया था। इस कार्यक्रम से राहुल गायब रहे। रिएक्शन यह हुआ कि सुधाकरण को क्रांतिकारियों के परिजनों से माफी मांगनी पड़ी।

    कांग्रेस की यात्रा का मौजूदा चरण केरल है। खबर है कि यहां पार्टी करीब 19 दिनों तक पदयात्रा करेगी और 450 किमी की सफर तय करेगी। अब कांग्रेस की इस यात्रा पर केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम के नेता सवाल उठा रहे हैं। वाम दल का कहना है कि कांग्रेस को भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सीपीआई (एम) ने ट्वीट किया कि केरल में 19 और उत्तर प्रदेश में 2, यह भाजपा और आरएसएस से लड़ने का अजीब तरीका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, आंध्र-ओडिशा में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
    Next Article भारत के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे मुकुल रोहतगी, 1 अक्टूबर से संभालेंगे पद

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.