Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, आंध्र-ओडिशा में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
    Breaking News Headlines

    देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, आंध्र-ओडिशा में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 14 से 16 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में बारिश होगी. ओडिशा के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र और कमजोर होकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास की ओर बढ़ते हुए निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया. इस मौसमी सिस्टम के अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर पूरे मध्य प्रदेश में बढऩे का अनुमान है.

     

    वहीं उत्तराखंड, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है. वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार आज 13 सितंबर 2022 को उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफोर्ब्स की रिपोर्ट : चीन के कर्ज में गले तक डूबे हैं श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव
    Next Article भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह, अब तक कांग्रेस पर उठे सवाल

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.