Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस हुई दिलचस्प
    Breaking News Headlines

    इंग्लैंड की जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस हुई दिलचस्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को ओवल में खेले गए 3 टेस्ट की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. इस टेस्ट के पहले 2 दिन बारिश की भेंट चढ़ गए थे. ओवल टेस्ट तीसरे दिन शुरू हुआ था और 5वें दिन पहले ही सेशन में इंग्लैंड जीत गया. यानी 2 दिन में ही इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया. इस टेस्ट में सिर्फ 151.3 ओवर ही फेंके जा सके. यह इंग्लैंड में खेले गया चौथा सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा. इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर इस शानदार जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव हुआ है.

     

    वैसे, तो इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए दूसरे टेस्ट को गंवाने के बाद ही दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैम्पिय़नशिप के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से फिसलकर दूसरे पायदान पर आ गई थी. तब दक्षिण अफ्रीकी टीम के 66.67 पर्सेंटेज पॉइंट थे. इंग्लैंड से तीसरा टेस्ट हारने के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर बना हुआ है. लेकिन इसके पर्सेंटेज पॉइंट घट गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खाते में अब 60 प्रतिशत अंक हैं.

     

    साउथ अफ्रीका और तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर मौजूद श्रीलंका (53.33%), भारत (52.08%) और पाकिस्तान (51.85%) के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं रह गया है. ऑस्ट्रेलिया 70 पर्सेंजेट पॉइंट के साथ टॉप पर बना हुआ है और उसके 2023 में होने वाले फाइनल में पहुंचने की राह आसान है. लेकिन, फाइनल की रेस में अभी भी 6 टीमें बनी हुई हैं. इसमें दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज भी शामिल हैं.

     

    रोहित शर्मा की टीम इंडिया 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. भारत के खाते में 5 पेनल्टी पॉइंट्स भी हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली साइकिल में रनर-अप रहे भारत के पास भी इस बार फाइनल में जगह बनाने के लिए मौका है. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में 2 टेस्ट खेलने हैं. वहीं, अगले साल 4 टेस्ट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. यानी भारत को कुल मिलाकर 6 टेस्ट खेलने हैं. अगर टीम इंडिया ने इन सभी 6 टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है तो उसका जीत प्रतिशत 68.05 हो जाएगा. ऐसे में उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो जाएगी.

     

    भारत को फाइनल की रेस में पाकिस्तान से बड़ी चुनौती मिल सकती है. फिलहाल, पाकिस्तान के खाते में 51.85 पर्सेंटेज पॉइंट हैं और अंक तालिका में टीम 5वें स्थान पर है. पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि उसे बाकी बचे पांचों टेस्ट घर में ही खेलने हैं. पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 3 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज खेलनी है. अगर पाकिस्तान की टीम यह पांचों टेस्ट जीत जाती है, तो उसके पर्सेंजेट पॉइंट 69.05% हो जाएंगे, जो उसके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी साबित हो सकते हैं. बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम बाकी बचे टेस्ट मैच को हारने का जोखिम नहीं उठा सकती, क्योंकि हर टेस्ट गंवाने के साथ ही उसके टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदें कमजोर होती जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूरे देश में अकेले यूपी करता है 16 फीसद से ज्यादा दुग्ध का उत्पादन
    Next Article तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत, कई घायल

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.