Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL मीडिया राइट्स के लिए 40 हजार करोड़ के पार पहुंची बोली, वायकॉम-18, सोनी, जी समेत 7 कंपनियां ऑक्शन में शामिल
    Breaking News Headlines

    IPL मीडिया राइट्स के लिए 40 हजार करोड़ के पार पहुंची बोली, वायकॉम-18, सोनी, जी समेत 7 कंपनियां ऑक्शन में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. दुनिया की चार सबसे ज्यादा वैल्यू वाली स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज में से एक इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स के लिए रविवार, 12 जून को निलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीसीसीआई को इस नीलामी से भारी मुनाफा होता दिख रहा है. कैटेगरी ए और कैटेगरी बी की नीलामी ही 40 हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है. हालांकि, अनुमान है कि बोली 60,000 करोड़ रुपये तक जा सकती है.

    कैटेगरी ए, इंडिया में टीवी पर मैचों के टेलीकास्ट राइट्स से जुड़ी हुई है, जबकि वहीं कैटेगरी बी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों के टेलीकास्ट के राइट्स की नीलामी होगी. आईपीएल के अगले पांच साल के टेलीकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए वायकॉम 18, डिज्नी स्टार, सोनी और जी जैसी 7 कंपनियां बिडिंग कर रही हैं.

    बोली में बढ़-चढ़कर भाग ले रही ये कंपनियां

    आईपीएल के मीडिया राइट्स हासिल करने के लिए रिलायंस ग्रुप की वायकॉम-18, डिज्नी स्टार नेटवर्क, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, जी ग्रुप, टाइम्स इंटरनेट, सुपरस्पोर्ट और फन एशिया नीलामी में हिस्सा ले रही हैं. इसकी बिडिंग में एमेजॉन भी शामिल हो रहा था, लेकिन बाद में उसने बिडिंग से अपना नाम वापस ले लिया था.

    यह हे पूरी प्रक्रिया?

    इस बार मीडिया राइट्स के लिए बिडिंग ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म एमजंक्शन द्वारा ई-ऑक्शन प्रोसेस के जरिये होगी. एमजंक्शन टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ज्वाइंट वेंचर है. बिडर्स प्रोसेस शुरू होने के साथ अपनी-अपनी लोकेशंस से अपनी बिड लगाएंगे और बिडर्स का नाम डिसप्ले होता रहेगा. बिडर्स के पास सबसे ऊंची बिड पर जवाबी बिड लगाने के लिए 30 मिनट का समय होगा. सबसे ऊंची बिडिंग को स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.

    इससे पहले किसके पास थे मीडिया राइट्स?

    आईपीएल मीडिया राइट्स की पिछली नीलामी साल 2017 में हुई थी. तब स्टार इंडिया ने 2022 तक के मीडिया राइट्स 16,347.50 करोड़ रुपये में खरीदे थे. इससे पहले 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दिन दोगुनी, रात चौगुनी प्रगति कर रहा है : अमित शाह
    Next Article यूपी के इस जिले की डीएम साहिबा की गाय हुई बीमार, उपचार करने सात डॉक्टरों की टीम तैनात

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.