Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात की लड़की खुद से करेगी शादी, होंगी सभी रस्में लेकिन नहीं होगा कोई दूल्हा
    Breaking News Headlines

    गुजरात की लड़की खुद से करेगी शादी, होंगी सभी रस्में लेकिन नहीं होगा कोई दूल्हा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में एक अनोखी शादी की काफी चर्चा है. इस शादी में सामान्य शादी की तरह तो सब कुछ होगा, लेकिन दूल्हा नहीं होगा, क्योंकि दुल्हन ने खुद से ही शादी करने का निर्णय लिया है. 24 साल की क्षमा बिंदु ने अपने शादी के लिए ज्वेलरी और लहंगा खरीदने के साथ पार्लर भी बुक किया है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस शादी में दूल्हा नहीं होगा और क्षमा खुद के साथ ही शादी करने जा रही हैं.

    वडोदरा की क्षमा ने बताया कि गुजरात में शायद ये पहली सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी है. साथ ही कहा कि किशोरावस्था के बाद से मैं कभी शादी नहीं करना चाहता थी. किसी तरह, परंपरा ने मुझे कभी आकर्षित नहीं किया, लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी और इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया. क्षमा ने कहा कि कुछ लोग भले ही इस शादी को गलत मानें, लेकिन मेरे माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उसकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है.
    क्षमा ने कहा कि एक वेब सीरीज में एक एक्ट्रेस ने कहा था कि हर महिला दुल्हन बनना चाहती है, लेकिन पत्नी नहीं और इसके बाद से खुद से शादी करने का विचार मन में आया. इसके बाद क्षमा ने ये पता लगाने के लिए कुछ ऑनलाइन रिसर्च किया कि क्या देश में किसी भारतीय महिला ने खुद से शादी की है, लेकिन उसे कोई नहीं मिला. क्षमा ने कहा कि शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली हूं, जहां शादियों को पवित्र माना जाता है.

    क्षमा ने कहा कि सेल्फ मैरिज खुद के लिए और खुद के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है. ये वयस्कता में कदम रखने और आत्म-स्वीकृति की मान्यता भी है. साथ ही कहा कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं. मैं खुद से प्यार करती हूं और इसलिए ये शादी कर रही हूं. एमएस यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद क्षमा एक प्राइवेट फर्म आउटसोर्सिंग मैनपावर के लिए काम करती है.

    ये शादी मंदिर में होगी. साथ ही शादी का निमंत्रण भी भेज दिया गया है. मेहंदी की रस्म 9 जून को है और शादी 11 जून को शाम 5 बजे होगी. मेहंदी समारोह के लिए सफेद धोती और कुताज़् और शादी के दिन हल्दी के लिए साड़ी है. क्षमा की मां वीडियो कॉल के जरिए उसे आशीर्वाद देंगी. वहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी, जिसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है और वो वहां दो हफ्ते तक रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा कल के भारत के सपने को साकार करने वाला उपकरण है: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
    Next Article चेंबर भवन में केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में बैठक 6:30 बजे से:मनुफैक्टरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.