Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी ने दी टीएमसी नेताओं को चेतावनी, कहा- भ्रष्टाचार से रहें दूर
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी ने दी टीएमसी नेताओं को चेतावनी, कहा- भ्रष्टाचार से रहें दूर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि वह किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगी और किसी भी नेता को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर तुरंत पार्टी से निकाल दिया जाएगा. ममता ने मिदनापुर कॉलेज मैदान में एक पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने इस पार्टी की स्थापना इस सपने के साथ की थी कि हमारी पार्टी भारत में सबसे अच्छी होगी. इसलिए मैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगी. पार्टी में कोई भी अपरिहार्य नहीं है. अगर मैंने किसी के भ्रष्टाचार में शामिल होने के बारे में सुना, तो मैं उस व्यक्ति को पांच मिनट के भीतर पार्टी से निकाल दूंगी.’

    टीएमसी अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘अमी नोई, अमरा (मैं नहीं, हम)’ कहने का निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को एक साथ काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर वह किसी जिले में प्रशासनिक बैठक के लिए जाती हैं, तो वह वहां बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी. उन्होंने कहा, ‘जमीन पर बैठने वाले कार्यकर्ता बड़े होते हैं न कि मंच पर बैठने वाले.’
    ममता ने आगामी पंचायत चुनावों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों और नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत के बावजूद, टीएमसी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता टिकट वितरण से असंतुष्ट रहे. कई पार्टी पार्षद जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और उनमें से कुछ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. पार्टी नेताओं से लोगों के लिए काम करने की अपील करते हुए ममता ने कहा, ‘हम अपने कार्यों से नेता बनते हैं. मुझे वे नेता पसंद हैं, जो काम करते हैं. हमें आम आदमी के लिए अथक काम करना है और आम लोगों की मदद करनी है. असली नेता जनता के साथ खड़ा होता है.’

    इस दौरान बनर्जी ने लड़कियों से आगे आकर पंचायत चुनाव लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि लड़कियों को आगे आकर गांवों में काम करना चाहिए. हमारी टीम में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होना चाहिए. इसी तरह, छात्रों और युवाओं को आगे आना चाहिए क्योंकि वे पार्टी का भविष्य हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखनऊ रोमांचक जीत के साथ प्लेऑफ में, केकेआर की टीम हारकर बाहर
    Next Article इराक में भयंकर रेतीला तूफान: 4 हजार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.