Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3500 करोड़ रुपए की लागत से जेएनपीटी को आंतरिक सड़क से जोड़ने वाली पत्तन आधारित कई विकास सड़क संपर्क परियोजनाओं का किया गया उन्नयन और सुधार कार्य
    Headlines राष्ट्रीय

    3500 करोड़ रुपए की लागत से जेएनपीटी को आंतरिक सड़क से जोड़ने वाली पत्तन आधारित कई विकास सड़क संपर्क परियोजनाओं का किया गया उन्नयन और सुधार कार्य

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 3500 करोड़ रुपए की लागत से जेएनपीटी को आंतरिक सड़क से जोड़ने वाली पत्तन आधारित कई विकास सड़क संपर्क परियोजनाओं का उन्नयन और सुधार कार्य किया है। इसके संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप पूरे देश में पत्तनों और घरेलू उत्पादन व खपत केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए हमारी सरकार विश्व स्तरीय सड़क नेटवर्क के निर्माण के जरिए पत्तन आधारित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने लगातार कई ट्वीट करके यह बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जेएनपीटी (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) को आंतरिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाली कई सड़क संपर्क परियोजनाओं के जरिए लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-4बी (नया एनएच-348, 548) और एसएच-54 (नया एनएच-348ए) के उन्नयन और सुधार का कार्य किया है।
    मंत्री ने आगे कहा कि लगभग 48 लाख की भारी यातायात परिमाण (विस्तार) को पूरा करने वाली परियोजनाओं से यात्रा के समय के साथ-साथ वाहन परिचालन लागत में भी काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ निर्यात और कनेक्टिविटी के विकास के कारण क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। मंत्री ने आगे कहा कि कराल फाटा और गवन फाटा में दो ग्रेड विभाजक भी लेन इंटरचेंज को गति देंगे और राष्ट्रीय व राज्य की सड़कों को जोड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य चिंतन शिविर में हिस्सा लेने मंत्री बन्ना गुप्ता हुए गुजरात रवाना, कहा केंद्र सरकार से 3 एम्स की मांग करूंगा
    Next Article राष्ट्र संवाद के कार्यालय में सम्मानित हुए वास्तु विहार डीएमडी

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.