Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रोत्साहन राशि के वितरण में बरती गई पूरी पारदर्शिता : स्वास्थ्य मंत्रालय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    प्रोत्साहन राशि के वितरण में बरती गई पूरी पारदर्शिता : स्वास्थ्य मंत्रालय

    News DeskBy News DeskApril 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रोत्साहन राशि के वितरण में बरती गई पूरी पारदर्शिता : स्वास्थ्य मंत्रालय

    कुल 94 में से 93 पदाधिकारियों व कर्मियों को भुगतान में 37 लाख रूपये का व्यय किया गया

    विधायक सरयु राय के आरोपों पर सरकार ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

    जमशेदपुर। विधायक सरयु द्बारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कोरोना के दौरान अपने 59 चहेतों को दी 63 लाख की प्रोत्साहन राशि देने के आरोप के मद्देनजर झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने नोटिसफिकेशन जारी किया है, जिसमें विस्तार से बताया गया कि कोरोना के दौरान किस तरह प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। मंत्रालय द्बारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि मंत्री, सचिव, कोषांग कर्मियों, सभी अंगरक्षक सहित 60 पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान को स्वीकृति दी गई, जिसका कुल अनुमानित व्यय 14 लाख 59 हजार रूपये के आसपास रहा, जबकि स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत 94 पदाधिकारियों, कर्मियों, प्रतिनियुक्ति के रूप में कार्यरत कर्मियों, गृह रक्षकों, आउटसोर्स पर कार्यरत कम्युटर ऑपरेटरों को प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए तीन सदस्यीय समिति द्बारा अनुशंसा के बाद कुल 94 में से 93 पदाधिकारियों व कर्मियों को भुगतान में 37 लाख रूपये का व्यय किया गया। वहीं, 1 मई 2021 को पूरे राज्य के लिए कुल 103 करोड़ रूपये अनुमानित व्यय का आकलन किया गया। वहीं, 10 जुलाई 2021 को पूरे राज्य के लिए 16 करोड़ 25 लाख रूपये व्यय का आकलन किया गया। मंत्रालय द्बारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि यह प्रक्रिया नियमों के तहत ही की गई है। और यह भी स्पष्ट किया गया है कि विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों को 37 लाख का ही भुगतान किया गया है।
    दरअसल, मंत्रालय द्बारा यह प्रेस विज्ञप्ति एक दैनिक अखबार में छपी उस खबर के आलोक में जारी की गई है, जिसमें विधायक सरयु राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आई राशि खुद मंत्री बन्ना गुप्ता द्बारा लिए जाने का आरोप लगाया गया है। विधायक सरयू राय ने इसे राजकोष का दुरूप्रयोग मानते हुए स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला कोरोनाकाल में प्रोत्साहन राशि भुगतान किए जाने से संबंधित है। सरयू राय ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना काल में प्रोत्साहन राशि मद में 92.99 लाख रूपये की अवैध निकासी की गई, जो विभागीय कदाचार एवं वित्तीय अनियमितता का मामला है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के राजनैतिक सलाहकार जम्मी भास्कर ने विधायक सरयु राय द्बारा लगाए गए आरोप पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इस तरह का आरोप राज्य के सभी चिकित्सा एवं राहतकर्मियों की सेवा का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री ने कोरोना के दौरान रात-दिन मेहनत की। वह अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवा की व्यवस्था की निगरानी करते हुए राहत कार्यों में डटे रहे। वह इस दौरान दो बार कोरोना पॉजीटिव भी हुए। उनके निजी स्टॉफ एवं सुरक्षाकर्मी भी पॉजीटिव हुए थे। ऐसे में, सेवा कार्यों में समर्पित राहतकर्मियों को दी गई पुरस्कार राशि पर सवाल खड़े करना उन्हें हतोत्साहित करने के समान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क कदमा में मनाई गई
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.