Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने यूजर्स को टैग किए कई सारे ट्वीट
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने यूजर्स को टैग किए कई सारे ट्वीट

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 9, 2022Updated:April 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हैकर्स का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके खतरे का आलम यह है कि हैकर्स ने शुक्रवार देर रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट ही हैक कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए। बताया जा रहा है कि यह अकाउंट करीब रात 12 बजकर 30 बजे के आसपास हैक हुआ। यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1 बजकर 10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ। हालांकि रीस्टोर हो जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अकाउंट को हैक किए जाने के बाद सबसे पहले प्रोफाइल में लगी तस्वीर को बदल दिया गया। इसके बाद ब्ल्यूबेजर नाम के ट्वीटर हैंडल के स्क्रीनशॉट को जिफ फॉर्मेट में शेयर किया गया। इस स्क्रीनशॉट वाले ट्वीट को प्रोफाइल में पिन ट्वीट भी किया गया ताकि यह सबसे ऊपर दिखाई दे। यहां तक कि प्रोफाइल में पीछे लगी तस्वीर या बैनर को भी बदल दिया गया था। हैकर ने जिस ट्वीट को पिन किया था, उसमें एनिमेटेड तस्वीर बनाने के लिए ट्यूटोरियल की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही तीन स्टेप्स की प्रोसेस भी बताई गई थी। इसके एक लिंक भी दिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रोफाइल का बायो भी बदल दिया गया था। इसमें सीएमओ को बोर्ड एप वायसी और यूगा लैब्स का सह संस्थापक बताया गया था।
    अकाउंट हैक होने की जानकारी का ट्विटर यूजर्स को पता चला तो उन्होंने स्क्रीनशॉट लेना शुरू कर दिया। इसके साथ ही, इन स्क्रीनशॉट को यूपी पुलिस, एनआईए, साइबर दोस्त, यूपी सरकार, केंद्र सरकार, ट्विटर इंडिया जैसी संस्थाओं को टैग करते हुए शेयर करने लगे। बता दें कि इससे पहले बीती 27 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट भी सुबह 10 बजे हैक कर लिया गया था। भाजपा नेता के ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार ढंग से रूस और यूक्रेन की मदद से जुड़े ट्वीट किए गए थे। हालांकि दूसरे ट्वीट में नड्डा ने अकाउंट हैक होने की जानकारी यूजर्स को दी थी। कुछ देर बाद ही इस अकाउंट को रिकवर भी कर लिया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पाकिस्तानी संसद में जोरदार हंगामा, सत्र स्थगित

    Related Posts

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.