Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MBBS कोर्स में बदलाव: पढ़ाई से पहले लेनी होगी महर्षि चरक शपथ, गांव को गोद लेकर करना होगा इलाज
    Breaking News Headlines

    MBBS कोर्स में बदलाव: पढ़ाई से पहले लेनी होगी महर्षि चरक शपथ, गांव को गोद लेकर करना होगा इलाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में डॉक्टरी की पढ़ाई के सिलेबस में कई बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. MBBS के स्टूडेंट्स पढ़ाई शुरू करने से पहले जो शपथ लेते हैं, उसे भी बदल दिया गया है. उन्हें अब सदियों पुरानी हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय महर्षि चरक शपथ लेनी होगी. देश में मेडिकल एजुकेशन की रेग्युलेटरी बॉडी नैशनल मेडिकल कमीशन ने इस शपथ को सिलेबस का हिस्सा बना दिया है. इसके अलावा मेडिकल स्टूडेंट्स को अब पढ़ाई के पहले साल से ही कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग करनी होगी. उन्हें कोई गांव गोद भी लेना पड़ेगा. 10 दिन का योगा कोर्स भी करना होगा. कुछ कोर्सों को भी आगे-पीछे किया गया है.

    रिपोर्ट के अनुसार महर्षि चरक शपथ को सिलेबस में जोड़कर मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य बनाए जाने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में सरकार की तरफ से संसद में इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया गया था. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में सवाल के जवाब में कहा था, राष्ट्रीय मेडिकल आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार हिप्पोक्रेटिक शपथ को चरक शपथ से बदलने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है. बताया जाता है कि यह नई शपथ महर्षि चरक की लिखी पुस्तक ‘चरक-संहिता’ से ली गई है. महर्षि चरक को दुनिया में सबसे प्राचीन कही जाने वाली आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का शीर्ष विशेषज्ञ माना जाता है.
    नई गाइडलाइंस में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए 10 दिन के योगा फाउंडेशन कोर्स का भी सुझाव दिया गया है. ये कोर्स हर साल 12 जून से शुरू होगा और 21 जून को योग दिवस पर पूरा होगा. इसे सभी कॉलेजों में कराया जाएगा. हालांकि कॉलेज तय कर सकेंगे कि इसे किस तरह कराया जाए. एक्सप्रेस के मुताबिक, रिवाइज्ड करिकुलम में अब मेडिकल स्टूडेंट्स को कोर्स के पहले साल से ही कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग में हिस्सा लेना होगा. इसके तहत उन्हें कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों की विजिट करनी होगी और ऐसे गांवों को गोद लेना होगा, जहां प्राइमरी हेल्थ सेंटर नहीं हैं. डॉक्टर बताते हैं कि मौजूदा करिकुलम में कम्यूनिटी मेडिसिन पढ़ाई के तीसरे साल में आती है.

    इसके अलावा फॉरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी जैसे विषय जो दूसरे साल में पढ़ाए जाते थे, उन्हें तीसरे साल के कोर्स में जोड़ दिया गया है. इस पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ रोहन कृष्णन कहते हैं कि कोरोना काल को देखते हुए रिवाइज्ड करिकुलम में वायरोलॉजी और माइक्रोबायलॉजी जैसे विषयों पर ज्यादा फोकस किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. इस साल से दाखिला लेने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नैशनल एग्जिट टेस्ट भी जरूरी बना दिया गया है. यह MBBS फाइनल एग्जाम की तरह होगा और इसी के आधार पर पीजी कोर्सों में दाखिले होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण सड़क दुर्घटना, 9 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
    Next Article होटल में महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही की पत्नी ने कर दी धुनाई

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.