Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : स्थाई लोक अदालत में हुई पहली सुनवाई, जमशेदपुर डीसी और जुस्को प्रबंधन को जारी होगी नोटिस
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : स्थाई लोक अदालत में हुई पहली सुनवाई, जमशेदपुर डीसी और जुस्को प्रबंधन को जारी होगी नोटिस

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : स्थाई लोक अदालत में हुई पहली सुनवाई, जमशेदपुर डीसी और जुस्को प्रबंधन को जारी होगी नोटिस

    ● पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने दायर की है जनहित याचिका
    ● घोड़ाबंधा पंचायतों के 1200 आवेदकों को जुस्को का पेयजल कनेक्शन मुहैया कराने की है माँग

    घोड़ाबंधा के तीन पंचायत क्षेत्रों में 1200 आवेदकों को घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना अंतर्गत जुस्को का पेयजल कनेक्शन दिलाने को लेकर पिछले दिनों भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा स्थाई लोक अदालत में दायर याचिका मामले में मंगलवार को पहली सुनवाई हुई। अदालत ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सुना और दलीलों से संतुष्ट होते हुए द्वितीय पक्ष को नोटिस जारी करने का आदेश किया है। इस मामले में टाटा स्टील यूटिलिटीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के झारखंड बिज़नेस वरीय महाप्रबंधक धनंजय मिश्रा सहित जमशेदपुर उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। मंगलवार को सुनवाई के दरम्यान भाजपा नेता अंकित आनंद अपने अधिवक्ता राजन प्रसाद एवं संजय कुमार द्विवेदी के संग स्थाई लोक अदालत में मौजूद रहें। याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय में प्रार्थना की गई है कि भीषण गर्मी और जलसंकट को देखते हुए इस मामले में जिला प्रशासन और जुस्को प्रबंधन को अविलंब 1200 लंबित आवेदनों को पेयजल कनेक्शन दिलाने संबंधित निर्देश जारी किये जायें। स्थाई लोक अदालत इस मामले में जमशेदपुर डीसी और जुस्को के सीनियर जीएम धनंजय मिश्रा को समन जारी करेगी। जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि जीवन का अधिकार का अभिन्न अंग है स्वच्छ पेयजल। सभी को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार का परम कर्तव्य है। जुस्को और पीएचईडी विभाग की लापरवाही व शिथिलता के कारण घोड़ाबंधा पश्चिम, पूर्वी एवं उत्तरी पंचायत की बड़ी आबादी स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित है। कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए मामले में याचिका दायर हुई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज, गीतिलता में नई शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    August 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    August 8, 2026

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.