Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुशीनगर जहरीली टॉफीकांड में 4 बच्चों की मौत का खुलासा, पड़ोसी ही निकले कातिल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कुशीनगर जहरीली टॉफीकांड में 4 बच्चों की मौत का खुलासा, पड़ोसी ही निकले कातिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुशीनगर. कुशीनगर के कसया थाने के सिसई गुरमिया लठौर टोले में हुई टॉफी कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने टॉफी में जहर मिलाकर 4 मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाले 3 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज वारदात को पुरानी रंजिश में मासूम के पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने ही अंजाम दिया था. मृतक मासूम बच्चों के पड़ोस में रहने वाले प्रेम प्रसाद, बाला और चबास ने टॉफी में खतरनाक जहर मिलाकर घर के बाहर फेंक दिया था. सुबह घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों में 6 साल की संजना , 3 वर्ष की स्वीटी, 2 साल के मासूम समर और 5 साल के आरुष ने टॉफी को खा लिया था, जिससे चारों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

    एक साथ चार मासूम बच्चों की मौत से सनसनी फ़ैल गई थी. घटना के बाद जांच में टॉफी में खतरनाक जहर मिलने की पुष्टि हुई थी. मृतक मासूम के परिजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की तो कई मामले सामने आए. मृतक मासूम के पिता रासगुल से पड़ोसी प्रेम प्रसाद और बाला से पुरानी रंजिश थी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया. पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेम प्रसाद, बाला और चबास ने बताया कि टॉफी में जहर मिलाकर रसगुल के घर के बाहर फेंक दी थी. घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों से टॉफी समझकर खा ली, जिससे चारों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस की पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
    प्रेम प्रसाद को ग्रामीण साइको मानते हैं. उस 15 बकरियों को जहर खिलाकर मारने का आरोप भी लगा है. प्रेम प्रसाद की पत्नी की भी संदिग्ध स्थितियों में मौत हुई थी. पुलिस ने इसकी भी गहनता से जांच शुरू कर दी है. टॉफी कांड का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया की पुरानी रंजिश में रसगुल के पड़ोसियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया था. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी पिछली कुछ घटनाओं की भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज से दो दिन का भारत बंद, रेलवे और बैंकिंग समेत इन सेक्टरों पर पड़ सकता है असर
    Next Article रूस के साथ समझौते के लिए तैयार यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- अब नहीं चाहिए NATO की दोस्ती

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.