Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हॉन्गकॉन्ग में कोविड से हाहाकार, शव रखने के लिए कम पड़ी जगह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हॉन्गकॉन्ग में कोविड से हाहाकार, शव रखने के लिए कम पड़ी जगह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हॉन्गकॉन्ग. कोरोना वायरस महामारी से हॉन्गकॉन्ग में हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. नौबत यहां तक आ गई है कि अस्पतालों और सार्वजनिक शवगृहों में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के शव रखने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. खास बात है कि हॉन्गकॉन्ग में अधिकांश रहवासियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं ली है. लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों के देखते हुए अधिकारियों ने लॉकडाउन की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है.

    शहर के पब्लिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख टोनी लिंग ने बताया कि अस्पताल के एक्सीडेंट और इमरजेंसी रूम में दर्जनों शव शवगृहों में ले जाए जाने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इन शरीरों को अब एकत्र करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है, क्योंकि संसाधन काफी बहुत सीमित हैं.’ उन्होंने मौजूदा हालात के लिए कार्यबल और स्टोरेज की क्षमता का हवाला दिया.
    हाल ही में टीकाकरण की बढ़ती संख्या के बाद भी हॉन्गकॉन्ग में वैक्सीन नहीं लेने वालों की संख्या ज्यादा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों ने दुष्प्रभावों के डर और लापरवाही के चलते नहीं टीकाकरण नहीं कराया है. 2020 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हॉन्गकॉन्ग में हर महीने औसतन करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है. शहर में कोविड संक्रमण के 1 लाख 71 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

    लॉकडाउन पर विचार

    हॉन्गकॉन्ग में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 34,466 नए मरीज मिले जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़ी है. इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार नहीं किया है. इससे पहले हॉन्गकॉन्ग के नेताओं ने लॉकडाउन को अवास्तविक बताया था. हॉन्गकॉन्ग में मुख्य तौर पर वायरस के ‘ओमिक्रॉन’ स्वरूप के कारण मामले बढ़ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रूस ने जारी की एडवाइजरी, हर तरह से सुरक्षा करने का वादा
    Next Article युद्ध में लातविया की एंट्री: रूस से लड़ने यूक्रेन जा सकते हैं इस देश के लोग, संसद में प्रस्ताव पारित

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.