Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व को भाया भारतीय देशी अमरूद का स्वाद, 2013 से अब तक निर्यात में हुई 260 प्रतिशत की वृद्धि
    Headlines कारोबार

    विश्व को भाया भारतीय देशी अमरूद का स्वाद, 2013 से अब तक निर्यात में हुई 260 प्रतिशत की वृद्धि

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत से अमरूद के निर्यात में वर्ष 2013 से लेकर अब तक 260 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अमरूद का निर्यात अप्रैल-जनवरी 2013-14 के 0.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 2.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया है।
    यह भारत के ताजे फलों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि है। बता दें कि समस्‍त ताजे खाद्य पदार्थों की श्रेणी में सर्वाधिक निर्यात ताजे अंगूर का होता है। वर्ष 2020-21 के दौरान ताजे अंगूर का निर्यात कुल मिलाकर 314 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ। अन्य ताजे फलों का निर्यात 302 मिलियन अमेरिकी डॉलर, ताजे आम का निर्यात 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर और अन्य (पान के पत्ते और मेवा) का निर्यात 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हुआ। वर्ष 2020-21 के दौरान भारत से ताजे फलों के कुल निर्यात में ताजे अंगूर और अन्य ताजे फलों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत थी।
    सरकार के मुताबिक वर्ष 2020-21 के दौरान भारत से ताजे फलों का निर्यात प्रमुख रूप से बांग्लादेश में 126.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, नीदरलैंड में 117.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, संयुक्त अरब अमीरात में 100.68 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, ब्रिटेन में 44.37 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, नेपाल में 33.15 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, ईरान में 32.54 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, रूस में 32.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, सऊदी अरब में 24.79 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, ओमान में 22.31 मिलियन अमेरिकी डॉलर का और कतर में 16.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया गया। वर्ष 2020-21 में भारत से ताजे फलों के निर्यात में शीर्ष दस देशों की हिस्सेदारी 82 प्रतिशत रही है। उधर,
    दही और पनीर (भारतीय कॉटेज चीज) के निर्यात में भी 200 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है, जो अप्रैल-जनवरी 2013-14 के 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से काफी बढ़कर अप्रैल-जनवरी 2021-22 में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया है।
    उल्‍लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों से डेयरी निर्यात 10.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है। वर्ष 2021-22 (अप्रैल-नवंबर) में भारत से 181.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के डेयरी उत्पादों का निर्यात किया गया और चालू वित्त वर्ष में यह पिछले वर्ष के कुल निर्यात मूल्य को पार कर जाने की प्रबल संभावना है।
    वर्ष 2020-21 में भारत से डेयरी उत्पादों का निर्यात प्रमुख रूप से यूएई  में 39.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, बांग्लादेश में 24.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, अमेरिका में 22.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, भूटान में 22.52 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, सिंगापुर में 15.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, सऊदी अरब में 11.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, मलेशिया में 8.67 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, कतर में 8.49 मिलियन अमेरिकी डॉलर का, ओमान में 7.46 मिलियन अमेरिकी डॉलर और इंडोनेशिया में 1.06 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया गया। भारत के अच्छी बात यह है कि 2020-21 में भारत से डेयरी निर्यात में शीर्ष दस देशों की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से भी अधिक रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनमन ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    September 13, 2026

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    September 13, 2026

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.