
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
दोनों जत्थों के बस को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत जिला मत्स्य कार्यालय समस्तीपुर द्वारा 2 जत्थों को बस से दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर जिला भेजे जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोनों जत्थों के बस को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य बगल के जिलों में कार्यरत प्रगतिशील फार्मर के हैचरी, तालाब प्रबंधन एवं बायो क्लॉक तकनीकी से मछली पालन के विद्या से अवगत कराना है। ताकि वो भी इस जिले में विभाग से तकनीकी एवं वित्तीय लाभ अनुदान प्राप्त कर मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपना जीविका चला सके।
