Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड सचिव चयन प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा शिकायत पत्र
    Uncategorized

    वार्ड सचिव चयन प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा शिकायत पत्र

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वार्ड की जनता को बिना बताए अपने कुछ खास लोगों को बुलाकर एक निजी मकान में वार्ड सदस्य ने रजिस्टर पर कर दिया खानापूर्ति

    बीडीओ मुकेश कुमार ने दिया जांच का भरोसा

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर ,बेगूसराय :
    प्रखंड क्षेत्र स्थित चंदौर पंचायत के वार्ड 11 के वार्ड सदस्य शोभा देवी के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवम प्रबंधन समिति के गठन में बरती गई अनियमितता के विरोध में उक्त वार्ड के एक सौ लोगों का हस्ताक्षर किया हुआ शिकायत पत्र ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार को सौंपा |
    उक्त शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया की वार्ड सदस्य शोभा देवी ने प्रबंधन समिति के गठन और सचिव चुनाव की प्रक्रिया में पंचायती राज विभाग,बिहार सरकार के दिशा निर्देशों की अवहेलना करते हुए गलत तरीके से अपने कुछ खास लोगों को चुप चाप किसी निजी मकान के अंदर बुलाकर रजिस्टर जपर खानापूर्ति कर दिया गया जिसकी जानकारी वार्ड के लोगों को भी नहीं हुई | जबकि पंचायती राज विभाग का स्पष्ट निर्देश है की वार्ड में स्थित किसी सरकारी भवन या सार्वजनिक जगहों पर वार्ड के लोगों को जानकारी देकर ही वार्ड सभा की जाएगी |
    बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपने वाले ग्रामीणों में राम बहादुर चौरसिया,संतोष पासवान, राजा पासवान,सुशील यादव,रंजीत महतों सहित दर्जन भर ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सबों ने एक स्वर में प्रखंड स्तर से उक्त वार्ड में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में वार्ड सचिव का चुनाव निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की |इधर बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर फिर से चुनाव करवाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:दुमदुमी शरीफ में बाबा कुद्दुस शाह रहमतुल्लाह अलैही का मनाया गया उर्स मुबारक
    Next Article रोसड़ा एसडीओ ने अगरौल के वार्ड9,10एवं 11में जल नल के पानी सप्लाई बन्द पाए

    Related Posts

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    November 10, 2026

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    November 10, 2026

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.