Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन बना रहा हाइपरसोनिक प्लेन, एक घंटे में तय होगा बीजिंग से न्यूयॉर्क का सफर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन बना रहा हाइपरसोनिक प्लेन, एक घंटे में तय होगा बीजिंग से न्यूयॉर्क का सफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन की एक कंपनी ने बीजिंग और न्यूयॉर्क के बीच एक घंटे में उड़ान भरने में सक्षम हाइपरसोनिक प्लेन को पेश किया है. इस हाइपरसोनिक विमान को हैरान कर देने वाली 7,000 मील प्रति घंटे (11265 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. विमान का परीक्षण अगले साल शुरू होने वाले हैं. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये विमान हवा में उड़ान भरने के लिए 2024 तक तैयार हो जाएगा. स्पेस ट्रांसपोर्टेशन नामक कंपनी द्वारा इस विमान को तैयार किया जा रहा है. ‘द सन’ ने स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस फ्यूचरिस्टिक प्लेन को स्पेस ट्रांसपोर्टेशन फर्म विकसित कर रही है. माना जा रहा है कि यह दशक के अंत तक एक छोर से दूसरे छोर तक उड़ान भरना शुरू कर देगा. कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें रॉकेट विंग्स से उड़ने वाले विमान के एनिमेशन को देखा जा सकता है. टेकऑफ के बाद विमान रॉकेट से संचालित विंग्स से अलग हो जाता है और अपनी मंजिल की ओर चला जाता है, जबकि विंग और बूस्टर फिर लॉन्च पैड पर वापस आ जाते हैं.

    एक घंटे में न्यूयॉर्क से बीजिंग पहुंच सकेंगे

    कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक घंटे में न्यूयॉर्क को चीन की राजधानी से जोड़ने में सक्षम होगा. फर्म ने चीनी मीडिया को बताया, ‘हम हाई-स्पीड, पॉइंट-टू-पॉइंट ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक ‘पंखों वाला रॉकेट’ विकसित कर रहे हैं. यह सैटेलाइट ले जाने वाले रॉकेट की तुलना में सस्ता होगा और पारंपरिक विमानों की तुलना में तेज होगा.’

    प्रस्तावित हाइपरसोनिक विमान बोइंग 737 से बड़ा है

    हाइपरसोनिक विमान चीन की हाई-टेक योजनाओं में प्रमुख हैं, क्योंकि देश ने इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में धन और संसाधन झोंक दिए हैं. पिछले साल के अंत में एक ऐसे विमान के निर्माण की योजनाओं का खुलासा किया गया था, जो सिर्फ एक घंटे में 10 लोगों को पृथ्वी पर कहीं भी लेकर जा सकता था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि प्रस्तावित 148 फीट का हाइपरसोनिक विमान बोइंग 737 से बड़ा है और इसके मुख्य भाग के ऊपर दो इंजन लगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा चुनाव में माइनिंग बना मुसीबत
    Next Article पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रेड के बाद CM चन्नी के भतीजे को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    November 10, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.