Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेड ग्रंथी का निधन पंथ की अपूर्णीय क्षति है : इंदरजीत
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    हेड ग्रंथी का निधन पंथ की अपूर्णीय क्षति है : इंदरजीत

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेड ग्रंथी का निधन पंथ की अपूर्णीय क्षति है : इंदरजीत
    जमशेदपुर। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के हेड ग्रंथी भाई साहब ज्ञानी राजेंद्र सिंह का निधन सिख पंथ के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है।
    प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से ज्ञानी राजेंद्र सिंह कौम की सेवा कर रहे थे। वह पक्के नित्यनेमी थे और गुरु सिख थे। दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और गुरु तेग बहादुर एवं माता गुजरी जी से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं, विरासत, परंपरा के गहन जानकार थे और भाषा पर अच्छी पकड़ के कारण ही गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज रचित “दशम ग्रंथ” “जाप साहिब”, “अकाल स्तुति”, “जफरनामा” का प्रभावशाली टीका एवम व्याख्या करते रहे, जो संगत के दिलोदिमाग पर स्थाई छाप छोड़ते रहे हैं।
    तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की अपनी एक खास मर्यादा एवं परंपरा है जिसका वे निर्वहन बखूबी निभाया करते थे।
    पंथिक परंपरा, सरल, सादगी, ईमानदारी, अपनी नायाब शैली, आचरण गुरमुखी जीवन के कारण मिशाल कायम की और प्रबंधन कमेटी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता बना रहा। विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल में बदल लेना और उसे गुरु मर्यादा में डाल देना उनकी एक खास कला थी। कमेटी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
    हेड ग्रंथी भाई साहब का अबचलनगर को प्रस्थान करना पारिवारिक शोक और सदमा है, जिसकी भरपाई मुश्किल है परंतु यह कमेटी, कौम एवम मानवता का भी भारी नुकसान है।
    प्रबंधन कमेटी की भावना शोकाकुल परिवार के साथ है और वाहेगुरु से अरदास करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार और कौम को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।
    इंद्रजीत सिंह के अनुसार उनकी तबीयत नासाज है और वह वाहेगुरु से हेड ग्रंथी साहब के ठीक होने की अरदास कर रहे थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का विछोड़ा सहना पड़ेगा। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने इतने ही श्वास उन्हें दिए थे। भले ही वह इस दुनिया से चले गए हैं परंतु अपने अच्छे आचरण और व्यवहार के कारण सदैव जीवंत मिसाल बने रहेंगे। कमेटी की ओर से विश्वास दिलाते हैं कि वह पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में बने रहेंगे। भविष्य में भी कमेटी परिवार की भावनाओं का ख्याल रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाए गए मामलों का हुआ निष्पादन
    Next Article विधवाओं को पेंशन की राशी 6 महीना से भुगतान नही होने पर विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरा, जानिये किन नेताओं ने क्या कहा

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.