Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 170 उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 170 उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। एक तरफ बीजेपी से कई विधायक इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियों का दामन थामने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुट गई है, जिसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। समीकरणों के आधार पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जा रहे हैं। यानि कुल मिलाकर भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही हुई कोर ग्रुप की बैठक में पहले तीन चरण में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी हो चुकी है। भाजपा के आला नेताओं ने तय कर लिया है कि किस सीट से कौन-सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। लगभग 170 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। ये वे उम्मीदवार हैं, जिन पर पार्टी को भरोसा है कि वे जीत दिलाने में सक्षम रहेंगे। इन नामों पर आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लग जाएगी। जिस तरह से पुराने विधायक और अन्य नेता भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं, उससे बीजेपी के अंदर कुलबुलाहट बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कोर समिति की बैठक में कई नए चेहरों पर भी विचार किया गया है। ये ऐसे चेहरे हैं, जो जनता को अपनी ओर खींच सकते हैं। यह भी पता लगा है है कि पार्टी करीब डेढ़ सौ ऐसे नए चेहरों को शामिल कर रही है, जो प्रतिभावान हैं और पार्टी की छवि को बेहतर बना सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को अमित शाह की अध्यक्षता में दस घंटे लम्बी बैठक चली थी। इस बैठक में उम्मीदवारों के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। लिहाजा, अब केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम सबके सामने आ जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article क्या मौर्य के सहारे दलित वोट बैंक को साध पाएंगे अखिलेश….?

    Related Posts

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    June 20, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    June 20, 2026

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.