Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिस्तौल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
    Uncategorized

    पिस्तौल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय। रविवार की देर रात सिघौल ओपी क्षेत्र के नागदह फतेहपुर बहियार में अपराधियों के जमावड़े की गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबिश बनाई। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये, जबकि पुलिस ने बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक निवासी अमरनाथ सिन्हा के पुत्र गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किया गया।

    सिघौल ओपीध्यक्ष को नागदह फतेहपुर बहियार स्थित एक गाछी में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सिघौल पुलिस की छापेमारी टीम ने चिन्हित गाछी को घेर कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख कर सभी अपराधी भागने को प्रयास करने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर आधा दर्जन अपराधी फरार हो गए जबकि गौरव कुमार को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। ओपीध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। उसकी निशानदेही पर मौके से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभवित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस ने गौरव कुमार के पास से दो पिस्तौल एवं तीन गोली बरामद किया है।

    सिघौल ओपी प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिली थी कि नागदह-फतेहपुर गाछी में पांच-छह अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा। जिसमें अंधेरे का फायदा उठाकर शेष अपराधी भाग निकले, लेकिन गौरव कुमार को पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनया साल, गुरु दे नाल साकची में कल महान कीर्तन दरबार अखंड पाठ शुरू, पंजाब से आए रागी- प्रचारक
    Next Article नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

    संसद लगातार हंगामे से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान: देवानंद सिंह का विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.