Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजधानी दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 496 नए मामले
    Headlines राष्ट्रीय

    राजधानी दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 496 नए मामले

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में 496 नए मामले सामने आ गए हैं। कई महीनों बाद दिल्ली में मामले भी ज्यादा आ रहे हैं और संक्रमण दर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते कल राजधानी में 331 मामले सामने आए थे, लेकिन अब वो रिकॉर्ड भी टूट गया है। राजधानी दिल्ली में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 1612 पहुंच गई है, जो दिल्ली सरकार के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।
    हालांकि, बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली में कई पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। यानि इस समय राजधानी में येलो अलर्ट है। इस अलर्ट की वजह से दिल्ली में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, बैंक्वेट हॉल, स्पा बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट भी पचास प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित किए जा सकेंगे।
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की कोरोना स्थिति पर उनकी पैनी नजर है और बदलती स्थिति को देखते हुए ही पाबंदियों पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, अभी के लिए रोज राजधानी में कोरोना मामलों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चिंता की बात यह भी है कि अब ओमिक्रॉन के मामले भी तेज गति से बढ़ने लगे हैं। इस समय दिल्ली में ओमिक्रॉन के 165 मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर, स्थिति को समय से नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू  ने मनाया विश्वास घात दिवस , सरकार ने किया वादा खिलाफी -कन्हैया सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.