Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर, जामताड़ा, करमाटाड, फतेहपुर में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया पंचायत/वार्ड स्तरीय शिविर
    Breaking News झारखंड

    नारायणपुर, जामताड़ा, करमाटाड, फतेहपुर में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया पंचायत/वार्ड स्तरीय शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *∆ नारायणपुर, जामताड़ा, करमाटाड, फतेहपुर में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया पंचायत/वार्ड स्तरीय शिविर*

    *∆ आमजनों को दी गई योजनाओं की जानकारी, विभिन्न समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान*

    आज दिनांक 04.12.2021 को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत नारायणपुर के बोरवा, जामताड़ा के कुशबेदिया पंचायत,करमाटांड के सिताकांटा एवं फतेहपुर के सिमलडुबी पंचायत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के अतिरिक्त सम्मानित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।

    इस मौके पर संबंधित प्रखंडों एवं संबंधित वार्डो में शिविर के माध्यम से नया किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई-श्रम पोर्टल नया पंजीकरण, लगान रसीद निर्गत, नरेगा नया जॉब कार्ड, नरेगा नये कार्य आवंटन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा अन्तर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, म्यूटेशन, पेंशन शिकायतें, जाति व आय प्रमाण पत्र, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। जिसमे पदाधिकारियों के द्वारा कई आवेदनों पर ऑन द स्पॉट यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान किया गया जिससे आमजनों में खुशी देखी गई।

    वहीं संबंधित पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को दिए गए आवेदनों पर अविलंब नियमसंगत कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण करने की बात कही।

    *”आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार”* कार्यक्रम के दौरान जामताड़ा जिला अंतर्गत संबंधित प्रखंडों के विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन करते हुए स्टाल लगाया गया। जिसमे कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, केसीसी, प्रज्ञा केंद्र, अंचल, प्रखण्ड सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ ही उनकी समस्याओं का आवेदन भी जमा किया गया। इस मौके पर विभिन्न परिसंपत्तियां भी वितरित की गई।

    आज के कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए, जामताड़ा प्रखंड के कुशबेदिया पंचायत से कुल 288 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे 128 का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं करमाटांड प्रखंड के सिताकाटां पंचायत से कुल 328 आवेदन प्राप्त हुए, फतेहपुर प्रखंड के सीमलदूबी पंचायत में कुल 384 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 96 का समाधान हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूबे के मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा कोल्हान प्रमंडल में 15 दिसंबर को
    Next Article जामताड़ा कार्यपालक अभियंता पहुंचे कुंडहित हटिया जल मीनार का जायजा लेने

    Related Posts

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.