Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क जाम की विकट समस्या
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    सड़क जाम की विकट समस्या

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी)। स्थानीय बाजार में सड़क जाम विकट समस्या बन चुकी है। इन्दिरा चौक पर लगनेवाला जाम लोगों को परेशान कर देता है। पर्व-त्यौहारों, शादी-ब्याह और भवन निर्माण के मौसम में यह जाम भयंकर रूप ले लेता है। इन्दिरा चौक से उत्तर गांधी चौक तक और उससे भी आगे ऐसी स्थिति हो जाती है कि पैदल निकल पाना भी कठिन हो जाता है। इन्दिरा चौक से दक्षिण में स्टेशन मोड़ तक तथा पश्चिम में जयनगर रोड में बस स्टैंड तक जाम लगने से पूरा बाजार परेशान हो जाता है। इससे निकलने में घंटों लगते हैं। जाम को तो पुलिस आकर काफी मशक्कत के बाद हटा देती है और यातायात सामान्य करा देती है। लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कत होती है। अब तो पुराना बाजार में भी प्रखंड मुख्यालय की ओर जानेवाली सड़क पर जाम लगना शुरू हो चुका है। सुभाष चौक के जाम से इलाज में और प्रखंड मुख्यालय जाने में लोग घंटों परेशान होते देखे जा सकते हैं। सबसे अधिक व्यस्तता बाजार में दिन के 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहती है। इसी समय लोग अपने काम से सबसे अधिक आते हैं। इसलिए इस समय जाम से लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि रोडजाम बाजार से गुजर रही मुख्य सड़क की दोनों के अतिक्रमण से पैदा हुआ है। दोनों ओर के दुकानदार अपने सामान सड़क पर पसार देते हैं और सड़क का अधिकांश भाग भर देते हैं। जयनगर से आ रही सड़क इन्दिरा चौक पर पश्चिम से एसएच 51 से मिलती है । इससे एल आकार की मोड़ बनती है। सबसे अधिक अतिक्रमण इसी मोड़ पर दखा जा सकता है जहां दोनों ओर फलों की दुकानें लगा दी गई गई हैं। जब कोई भारी वाहन वहां से होकर गुजरता है तो मोड़ पर फल दुकानों के कारण उसे सीधा होने में अधिक समय लग जाता है और जाम लग जाता है। विगत में पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर गांधी चौक से इन्दिरा चौक और उससे आगे अतिक्रमण खाली करवाया था । लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर हालत जस की तस हो जाती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का हल सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने से ही हो सकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों के अलावा पंचायतस्तरीय प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को पहल करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्यांग जनों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article E-Magazine

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.