Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी के लिए 5 किसान नेताओं के नाम मांगे, 4 दिसंबर को आंदोलन खत्म करने पर फैसला लेगा एसकेएम
    Breaking News Headlines

    केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी के लिए 5 किसान नेताओं के नाम मांगे, 4 दिसंबर को आंदोलन खत्म करने पर फैसला लेगा एसकेएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. केंद्र सरकार अब किसान आंदोलन को पूरी तरह खत्म कराने के लिए एक्शन में आ गई है. लोकसभा और राज्यसभा में तीन कृषि सुधार कानून वापस लेने के बावजूद धरनास्थलों पर बैठे किसान संगठनों की एमएसपी कानून की मांग पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है.इसके लिए केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाने का फैसला किया है. साथ ही इस कमेटी में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से 5 किसान नेताओं के नाम मांगे हैं. किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि कल कमेटी में शामिल होने वालों के नामों की लिस्ट जारी की जा सकती है.
    सिंघु बॉर्डर पर बैठक में की सरकार के प्रस्ताव पर बातचीत
    सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार शाम को 32 किसान संगठनों की तरफ से की गई बैठक अब खत्म हो गई है. बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि ज्यादातर किसान संगठन अब आंदोलन को खत्म करने के पक्ष में हैं, हालांकि भाकियू (टिकैत) के राकेश टिकैत और गुरनाम चढ़ूनी आंदोलन को जारी रखने पर अड़े हुए हैं. हालांकि सर्वसम्मति से ही सब इसका हल चाहते हैं. अब 4 दिसंबर को स््यरू की मीटिंग बुलाई गई है. इस मीटिंग में आंदोलन वापसी की घोषणा हो सकती है. बैठक के बाद किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमसे 5 मेंबरों की सूची मांगी है. हम एक-दो दिन में सूची दे देंगे. अब 4 दिसंबर को हम संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग बुलाएंगे. उसके बाद किसान आंदोलन पर फैसला ले लिया जाएगा.

    गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा- किसानों के मुकदमे वापस लो
    केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने सभी राज्यों को किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने का निर्देश दिया है. हरियाणा के किसान नेताओं ने मुकदमों की वापसी के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करने की घोषणा भी कर दी है. मनोहर लाल खट्टर पहले ही कह चुके हैं कि वे किसानों पर दर्ज केस वापस लेने को तैयार हैं. पंजाब सरकार भी इसके लिए पहले ही सहमति दे चुकी है. लक्खोवाल के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़ और रेलवे के केस भी हम पर दर्ज हैं. हरियाणा ने मीटिंग बुला ली है और उत्तर प्रदेश में भी लिस्ट बन रही है.

    सिंघु बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, सामान पैक कर रहे किसान

    केंद्र सरकार के 3 कृषि सुधार कानून वापस लेने के बाद से ही सिंघु बॉर्डर पर किसानों की वापसी को लेकर हलचल बढ़ी हुई है. किसान सामान की पैकिंग कर रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि बॉर्डर तभी छोड़ेंगे, जब संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा.

    घर वापसी पर पंजाब के किसान सहमत

    केंद्र सरकार ने तीन कृषि सुधार कानून वापस ले लिए हैं. लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद अब इस पर राष्ट्रपति की मुहर बाकी है. सोमवार को पंजाब के किसान संगठनों ने मीटिंग कर घर वापसी पर सहमति दी थी. इससे पहले उन्होंने बाकी मांगों को लेकर केंद्र सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम दिया था. घर वापसी के बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन इस पर 4 दिसंबर को एसकेएम की मुहर लग सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुशखबरी : देश के 44 करोड़ बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए जल्द आएगी नई पॉलिसी, दिसंबर से मिल सकता है टीका
    Next Article कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.