Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूरा भारत धर्म-स्थान है, मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है :बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    पूरा भारत धर्म-स्थान है, मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है :बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूरा भारत धर्म-स्थान है, मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है – बन्ना गुप्ता

    जमशेदपुर, 11 नवंबर। बिष्टुपुर कॉन्ट्रैक्टर एरिया रोड नंबर 3 में अवस्थित भक्त श्री जलाराम कुटी मंदिर में संत शिरोमणी जलारामबापा की 222वीं जन्म जयंती का आयोजन पूरी श्रध्दा व उत्साह के साथ किया गया. भक्तों द्वारा बापा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई. इस पावन अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता भी आयोजन में शरीक हुए. जलाराम भक्तों द्वारा दुपट्टा उढ़ाकर, प्रसाद व पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया. इसी क्रम में जब बॉम्बे स्वीट मार्ट के संस्थापक जयंती भाई बदीयानी से जब बन्ना जी मिले, तो उनके पाँव छूकर आशीर्वाद लिया एवं कहा कि जयंती भाई उनके पिता के मित्र रहे हैं, इसलिए पितातुल्य हैं. आयोजन समिति ने मुख्यअतिथि के तौर पर उनके बैठने के लिए विशेष सोफा सेट की व्यवस्था की थी, जिसपर बैठने के लिए इंकार करते हुए आम भक्तों के साथ ही बैठे और कहा कि बापा के दरबार में सभी समान हैं, विशेष है़ तो केवल बापा. मंदिर समिति के गुणवंतराय परिख द्वारा स्वागत भाषण के क्रम में यह मांग की कि मंदिर के समक्ष पेवर्स ब्लॉक की सड़क बनवा दी जाए. जिसे विधायक बन्ना गुप्ता ने तुरंत स्वीकार करते हुए निर्देश दिए कि अगले दस दिनों के भीतर यह सड़क बन जाएगी. अपने विद्वतापूर्ण एवं भक्ति भाव से भरे ओजस्वी उदबोधन में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म की यही खूबसूरती है़ कि हम भगवान की भी पूजा करते हैं और भक्त की भी पूजा करते हैं. उन्होंने हरिओम पवार की कविता से बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पूरा भारत धर्म-स्थान है, मेरा राम तो मेरा हिंदुस्तान है. उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें चिंतन करना होगा कि आखिर बहुएँ क्यों जलाई जा रही है़.
    उन्होंने कहा कि राम ने मानवता का जो संदेश दिया, उसे जलाराम बापा ने प्रसारित किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे समाज के हर अच्छे कार्यों में सदैव साथ हैं. भजन-कीर्तन एवं महिला भक्तो द्वारा गरबा-रास का प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन में गुणबंत भाई पारीख, विनोद भाई पांडिया, महेंद्र शाह, जितेंद्र वसानी, समीर मकानी, जयंती भाई बदियानी, दीपेन भट्ट, महेंद्र वसानी, सुनील अह्य, कमलेश दोशी, दीपक देसाई, कल्पेश शाह, प्रदीप अजमेरा, अरुण भाई अड्सेरा, विनीता शाह इत्यादि गुजारती व जैन समुदाय के कई लोग उपस्थित थे. साथ ही कमल किशोर अग्रवाल, मुकेश मित्तल एवं संदीप मुरारका भी उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कनाडा से भारत लाई गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, वाराणसी में होगी स्थापित

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.