Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन की सहादत पर आंखे हुई नम
    बिहार बेगूसराय

    लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन की सहादत पर आंखे हुई नम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जम्मू-कश्मीर में शनिवार की देर शाम हुए एक ब्लास्ट में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शहीद हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय में मातमी सन्नाटा पसर गया है. शहीद ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे. उन्होंने एक साल पहले ही सेना में ज्वाइन किया था. 30 अक्टूबर को सुंदरवन सेक्टर के रजौरी नौशेरा में आईडी ब्लास्ट के दौरान वह शहीद हो गए. शहीद ऋषि कुमार मूलत लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे, लेकिन कई दशक पहले से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे।

    उनके दादा जी एक रिफाइनरी में काम करते थे। इस वजह से परिवार यहीं बस गया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. शहीद के पिता राजीव रंजन ने बताया कि टेलिफोनिक सूचना तकरीबन 7.30 बजे मिली आपके पुत्र शहीद हो गए हैं। पिता ने बताया कि 4 दिन पहले ही मां से बात की थी और बोला बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हैं। इसी बीच सूचना मिली की ऋषि शहीद हो गए हैं।एक महीने पहले ही जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में पोस्टिंग हुई थी । सूचना मिलते ही
    ऋषि कुमार के घर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई । मौके पर जदयू नेता सुदर्शन सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उमेश ठाकुर भी मौजूद थे । बताया जा रहा है कि ऋषि कुमार ने करीब एक साल पहले सेना में ज्वाइन किया था. करीब एक महीने पहले उनकी जम्मू कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में पोस्टिंग हुई थी. शनिवार की शाम वो अपने टीम के साथ पाकिस्तान के बॉर्डर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे विस्फोट में ऋषि समेत तीन अधिकारियों शहीद हो गए। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    दो बहनों का एकलौता भाई था शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि
    अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आईडी विस्फोट था या माइंस विस्फोट. घटना की सूचना मिलने के बाद सेना में ही कार्यरत ऋषि के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए हैं। इधर अपने इकलौते पुत्र के निधन से माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋषि अपने दो बहनों के इकलौते भाई और पिता के दो भाइयों में इकलौते चिराग थे। घटना के बाद बेगूसराय से लेकर लखीसराय तक दुख की लहर फैली हुई है।परिजन ने बताया कि ऋषि के छोटी बहन की 29 नवंबर को शादी होने वाली थी। और 22 नवंबर को ऋषि बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने वाले थे। लेकिन इसी बीच उनके मौत की सूचना से पूरे जिले वासियों सहित पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र: फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन
    Next Article चचेरे भाई ने नवविवाहिता बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज।

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.